Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
PM Modi on Amit Shah: सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में लगभग डेढ़ घंटे तक भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कांग्रेस के कई नेताओं को भी आड़े हाथों लिया. इनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं. वहीं गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमकर तारीफ की है. ‘गृह मंत्री का भाषण ऐतिहासिक संदर्भों से पूर्ण था’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट…
ODI World Cup 2027 : वनडे विश्व कप 2027 को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। आईसीसी ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है कि इसे पहले और भी बड़ा बनाया जाए। वैसे तो ये टूर्नामेंट अगले साल है, लेकिन इसको लेकर फैंन में जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच आईसीसी ने कुछ ऐसा प्लान तैयार किया है, जिसने आने वाला विश्व कप साल 2023 के विश्व कप से भी बड़ा हो जाएगा। यानी अगला विश्व कप और भी ज्यादा जबदस्त होने की पूरी संभावना है। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा अगला…
मिडिल ईस्ट की जंग का आज 31वां दिन है। इस संघर्ष में भारी मात्रा में नुकसान हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग हताहत भी हो रहे हैं लेकिन हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ना अमेरिका-इजराइल रुक रहा है और ना ही ईरान। दोनों के हमले और घातक होते जा रहे हैं। US-इजराइल के हमले के पलटवार में ईरान ने भी हमले तेज कर दिए हैं। मिडिल ईस्ट में फंसे या वहां कार्यरत भारतीय भी इसका शिकार हो रहे हैं। अब कुवैत के बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय…
राजधानी दिल्ली में संपत्ति मालिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। दिल्ली नगर निगम ने अपनी संपत्ति कर योजना ‘सुनियो’ के तहत बकाया संपत्ति कर जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च घोषित की है। निगम ने सभी योग्य संपत्ति मालिकों और कब्जाधारियों से अपील की है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। नगर निगम के अनुसार, इस योजना के तहत समय पर भुगतान करने वाले संपत्ति मालिकों को ब्याज और जुर्माने से पूरी राहत मिलेगी। ऐसे में जो लोग अब तक अपने बकाया कर का भुगतान नहीं कर पाए हैं, उन्हें सलाह दी गई है…
Udan Yatri Cafe Jaipur: हवाई सफर करने वालों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अक्सर एयरपोर्ट पर महंगे खान-पान से परेशान होने वाले यात्रियों के लिए अब सरकार ने बेहद सस्ता विकल्प पेश किया है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर अब आपको मात्र 10 रुपये में नाश्ता और चाय-पानी मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का ई-उद्घाटन किया। यह कैफे एयरपोर्ट के प्री-चेक-इन प्रस्थान क्षेत्र (Departure Area) में स्थित है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, इस पहल…
रायपुर : प्रदेश के 60 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगने जा रहा है। प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष के साथ ही बिजली की दरों (टैरिफ) में बदलाव लगभग तय है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) द्वारा पेश किए गए 7000 करोड़ रुपए के घाटे की भरपाई के लिए विद्युत नियामक आयोग अगले सप्ताह नई दरों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, आयोग घरेलू समेत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 20 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी कर सकता है। सीएसपीडीसीएल ने घाटे की भरपाई…
Census 2027: जनगणना का काम 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने 2027 की जनगणना से जुड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत अपनी पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना करने के लिए तैयार है, जिसका पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा. उन्होंने बताया कि आजादी के बाद की यह 8वीं जनगणना होगी. इसमें 30 लाख एन्युमरेटर्स, सुपरवाइजर और अधिकारी शामिल होंगे. देश में पहली बार डिजिटल जनगणना होगी और पहली बार ही सेल्फ-एन्युमरेशन का विकल्प भी होगा. सेल्फ-एन्युमरेशन एक वेब पोर्टल के जरिए होगा, जिसमें लोग सर्वे से पहले अपनी जानकारी…
Aaj ka Mausam : पूरे भारत में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आ रहा है, क्योंकि कई पश्चिमी विक्षोभ पूरे देश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी, तेज हवाओं और तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया है। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव आ सकता है। यहां पर बारिश के साथ…
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: ग्रहों की स्थिति के अनुसार मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है. कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल. मेष राशि (Aries) आज ग्रह दशा अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले गंभीरता से सोच लें. खर्चे बढ़े रहने के कारण तनाव महसूस हो सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और…
Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल विरोधी अभियान के बीच माओवादी मोर्चे में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, डेडलाइन खत्म होने से ठीक एक दिन पहले कुख्यात माओवादी चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। सोमन्ना माओवादी स्टेट कमेटी सदस्य है। बताया जा रहा है कि सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था। इसके साथ ही वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रहा है। शीर्ष माओवादी लीडर गजरला रवि…
