Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह की गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। शुरूआत में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एम्स के इमरजेंसी विभाग (ICU) में एडमिट किया गया।
रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 30 से 31 दिसम्बर तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू रायपुर में आयोजित किया जाएगा। 30 दिसम्बर को प्रशिक्षण अधिकारी के इलेक्ट्रिशियन, कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, कारपेंटर, टर्नर एवं फिटर ट्रेड के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा, जबकि 31 दिसम्बर को ड्राईवर कम मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वर्कशॉप कैल्कुलेशन एण्ड साइंस एंड इंजीनियरिंग ड्राइंग, वायरमैन, वेल्डर, शीट मेटल वर्कर, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी) एवं सिविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन…
Vastu Tips: अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी की कृपा चाहिए तो वास्तु शास्त्र में इसके सरल उपाय बनाए जाए है. घर की आर्थिक स्थिति और परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए कुछ नियमों को अपनाना बहुत जरूरी है. वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मकान में रखी हर चीज यहां तक कि पेड़-पौधों का भी विशेष महत्व होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज में ऊर्जा होती है जो घर में रहने वाले लोगों के जीवन और प्रगति को प्रभावित करती है. हर एक घर का मुख्य द्वार बहुत महत्वपूर्ण होता है.…
होंडा इंडिया ने Honda Unicorn को नए अपडेट साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस बाइक में नए फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें कई अपडेट भी किए गए हैं, जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। आइए जानते हैं कि 2025 Honda Unicorn को किन नए खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। 2025 होंडा यूनिकॉर्न में नया LED हेडलाइट दिया गया है, जो पहले पेश किए गए हैलोजन हेडलाइट की जगह लेता है। वहीं, यह उसके मुकाबले काफी बेहतर भी है। इसमें 162.71cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है,…
सर्दियों का मौसम किसी के लिए राहत है तो कई लोगों के लिए यह मौसम आफत बन जाता है। दरअसल उन्हें इस कद्र परेशानियां होने लगती हैं कि ठंड का पूरा सीजन उनका बैचेनी में ही गुजर जाता है। ऐसे में कई लोग सर्दियों में होने वाली दिक्कतों को इग्नोर कर देते हैं जबकि ऐसा करना बहुत खतरनाक हो सकता है। ऐसे में यह जानना अहम है कि सर्दियों में होने वाली बीमारियां आपको कुछ बड़ा इशारा तो नहीं कर रही हैं। सर्दियों के मौसम में कई लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां कुछ आम…
हमारे शरीर को हेल्दी बनाने में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन-डी इन्हीं में से एक है, जिसे आमतौर पर “सनशाइन विटामिन” के नाम से भी जाना जाता है। यह विटामिन हमारी पूरी हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है। हालांकि, बावजूद इसके भारतीयों में खासकर महिलाओं में इसकी काफी कमी देखने को मिलती है। शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, लेकिन महिलाएं अक्सर कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के चलते इन्हें अनदेखा कर देती हैं। शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं,…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में ‘वीर बाल दिवस’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वीर बाल दिवस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बहादुरी दिखाने वाले 17 बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों से संवाद किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि यह युग मशीनों से आगे बढ़कर मशीन लर्निंग की ओर बढ़ गया है। ये पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस की बजाय वीर बाल दिवस पर देश के बहादुर बच्चों को सम्मानित किया गया है।…
Redmi भारतीय मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस फोन को कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर टीज कर दिया है। जिससे स्मार्टफोन के कैमरे का संकेत मिलता है। इसे ‘2025G’ टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत भी कम होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं अपकमिंग फोन की पूरी डिटेल। कंपनी ने इस फोन का सिर्फ टीजर जारी किया है। लॉन्च और फोन के नाम के बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है। हालांकि एक टिपिस्टर ने…
वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के दो छोटे साहिबजादों, जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। इन युवा साहिबजादों ने धर्म और मानवता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। इन्हीं के सम्मान और याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं क्या है इस दिन को मनाने के पीछे की कहानी और इसका महत्व। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी ने साल 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ…
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शानदार फॉर्म जारी है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन बुमराह ने कुल तीन विकेट लिए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने ट्रेविस हेड को शून्य पर पवेलियन भेजकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाज ने मेलबर्न में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा। बुमराह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे हैं। उनके यहां विकेटों की संख्या 18 हो…
