Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
PM Modi In Rajya Sabha: राज्यसभा में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि दुनियाभर में युद्ध की वजह से गंभीर एनर्जी संकट पैदा हो गया है. इस वॉर से पेट्रोल, डीजल, गैस और फर्टिलाइजर की रेगुलर सप्लाई पर असर पड़ा है. जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा? मिडिल ईस्ट संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “वेस्ट एशिया में युद्ध शुरू हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं. युद्ध की वजह से दुनिया में गंभीर एनर्जी संकट पैदा हो गया है. भारत के लिए भी यह स्थिति चिंता की…
Badshah Wedding: रैपर सिंगर बादशाह ने दूसरी बार शादी रचा ली है. यकीन नहीं होता न, लेकिन इस शादी की तस्वीरें शोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनको लेकर एक बार फिर से रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं. इन्हें देखकर दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग कर ली है. वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये किसी शूट की तस्वीरें हैं. वरमाला पहनाते हुए तस्वीरें वायरल लेकिन अगर ये बात सच…
कवर्धा : जिले के हरिनछपरा स्थित जनता राइस मिल में आज अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए है। स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर जुटकर आग पर नियंत्रण पाने में मदद कर रहे है। घटना का एक वीडियों भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।…
Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्र का आज 5वां दिन है। नौ दिनों का यह त्योहार 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली के झंडेवालान माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे आसपास के इलाकों में भारी जाम लग सकता है। इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने झंडेवालान माता मंदिर आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा झंडेवालान मंदिर में नवरात्र समारोह के मद्देनजर 23 से 27 मार्च तक मध्य दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस…
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दोपहर एक बजे बोर्ड मुख्यालय अजमेर में कंप्यूटर का बटन दबाकर कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब परीक्षा समाप्त होने के मात्र 23 दिनों के भीतर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। तैयारियों की रफ्तार और अनुशासन बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया, इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी…
आज के समय में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लोग देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेते हैं लेकिन यही जगह सबसे ज्यादा भ्रम भी पैदा करती है. यहां जो जानकारी दिखाई देती है, वह हमेशा सच हो ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार अधूरी तो कई बार पूरी तरह गलत खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि लोग सच और झूठ में फर्क ही नहीं कर पाते. कभी किसी जरूरी चीज की कमी की खबर तो कभी अंतरराष्ट्रीय तनाव या युद्ध जैसी बड़ी बातें सब कुछ सोशल मीडिया पर…
CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रहित में बड़ा कदम उठाया है। अब 10 अप्रैल 2026 को 12वीं की हिन्दी परीक्षा दोबारा ली जायेगी। उक्त परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे तय डेट पर परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से परीक्षा देने उपस्थित हों। हिंदी पेपर पेपर लीक होने के बाद मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से परीक्षा समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई। इसमें…
बीजापुर: केंद्र सरकार और राज्य सरकार के नक्सल मुक्त अभियान को एक बड़ी सफलता मिल रही है. मोस्ट वॉन्टेड नक्सल कमांडर पापाराव आज यानी मंगलवार को सरेंडर करने जा रहा है. वह अपने 17 नक्सली साथियों के साथ समर्पण करेगा. नक्सल कमांडर पापाराव का पूरा नाम सुन्नम पापाराव है. वह मंगू दादा फर्फ चंन्द्रन्ना के नाम से भी मशहूर है. पापाराव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है. वो नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DSZC) का सदस्य है. पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है. नक्सली कमांडर पापाराव छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाकों, खासकर…
मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा किया है। ACB की टीम ने दबिश देकर नगर पालिका के अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका सहित पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने ACB से शिकायत की थी कि उसका बिल पास करने के एवज में नगर पालिका के CMO इसहाक खान द्वारा…
नई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट से दो और भारतीय जहाज सुरक्षित निकलकर भारत के तटों की ओर रवाना हो चुके हैं। यह जानकारी Ministry of Ports, Shipping and Waterways ने दी है। बताया गया कि भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकर जग वसंत और पाइन गैस सोमवार शाम को सामरिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रैट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को सुरक्षित रूप से पार कर गए हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इन जहाजों का सुरक्षित निकलना ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से राहत की खबर है। 92,612.59 मीट्रिक टन एलपीजी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दोनों जहाजों…
