Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Indore News: इंदौर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक मकान में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की मुख्य वजह चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कर में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस शॉर्ट सर्किट के कारण 4 गैस सिलेंडर फट गए, जिससे पूरे घर में आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची टीम ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की. हादसे में 7 लोगों…
LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच भारत में घरेलू गैस को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है. हालांकि, सरकार ऊर्जा संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर प्रयास करने में जुटी है. हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 3 तेल टैंकर भी मंगाए हैं. इसके अलावा प्रशासन भी लगातार जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. इसके बावजूद भी एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है. एलपीजी संकट का असर अब पूरी तरह दिखाई देने लगा है. कई रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें…
Rashifal 18 March 2026: 18 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है. मेष राशि (Aries) आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. स्टूडेंट्स के लिए दिन राहत भरा रहेगा और वे नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं. फोन का इस्तेमाल कम करें, वरना समय बर्बाद होगा. पैसों के मामलों में जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए उधार देने से पहले सोचें. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना…
तान्या मित्तल पिछले दिनों ‘बिग बॉस 19’ को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। इस दौरान उनके अजीब-गरीब बयान और दावों ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था। बिग बॉस 19 तो खत्म हो चुका है, लेकिन तान्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तान्या मित्तल अक्सर अपनी साड़ियों को लेकर तारीफें बटोरती हैं, लेकिन इस बार उन्होने कुछ ऐसा कर दिया कि वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। हाल ही में तान्या, एकता कपूर के साथ एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने ‘सिया राम’ प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी। साड़ी के पल्लू पर सीता-राम की तस्वीर प्रिंट…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही के दौरान विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। सदन में विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से अहम मुद्दे उठाएंगे, जबकि विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मंत्री टंक राम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक…
रायगढ़ : सीएसआर मद से एनजीओ को फंड दिलाने के नाम से करोड़ों का साइबर फ्रॉड करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी टेलीग्राम के जरिए गैंग को कॉर्पोरेट बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाते थे और रकम का 5 से 15% तक कमीशन लेते थे. आरोपियों के खिलाफ देशभर में 44 साइबर फ्रॉड शिकायतें हैं. एनजीओ कार्यकर्ता के खाते का इस्तेमाल कर आरोपियों ने 2 करोड़ 17 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया था. पीड़िता रायगढ़ जिले के इंदिरानगर निवासी आयशा परवीन एनजीओ से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता है. आयशा ने 12 मार्च को साइबर थाना रायगढ़…
रायपुर : राजधानी रायपुर में देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लेकिन नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर डीएलएड (D.El.Ed) अभ्यर्थियों का हौसला नहीं टूटा। खराब मौसम और तेज हवाओं के बावजूद अभ्यर्थी पूरी रात अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। तेज हवाओं और बारिश के कारण धरना स्थल पर लगा टेंट फट गया और अभ्यर्थियों के कई सामान उड़ गए। इस दौरान अभ्यर्थी भीग भी गए, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने धरना स्थल नहीं छोड़ा और वहां डटे रहे। बता दें कि वर्तमान में सैकड़ों…
IPL 2026 Ticket Booking Process: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। जारी सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस के बीच आईपीएल को लेकर क्रेज अभी से ही चरम पर पहुंच चुका है। अभी आईपीएल के पहले 20 दिन का शेड्यूल सामने आया है। अब क्रिकेट फैंस आईपीएल मैचों की टिकटों को खरीदना चाहते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप आईपीएल मैचों के टिकट कैसे बुक कर सकते हैं। कुछ मैचों के लिए शुरू हुई है टिकट की बुकिंग? आईपीएल का पहला मैच बेंगलुरु…
Iran Attack Iraq: मध्य पूर्व में जंग तेज होती जा रही है। अमेरिका, इजरायल और ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच इराक में भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह बगदाद में अमेरिकी दूतावास और अल-रशीद होटल पर ड्रोन हमले हुए। जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं उसके मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम दूतावास के पास एक प्रोजेक्टाइल या मिसाइल को रोकते हुए दिख रहा है। इराक के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अल-रशीद होटल पर एक ड्रोन ऊपरी हिस्से से टकराया, लेकिन किसी की जान नहीं गई और कोई बड़ी क्षति…
नई दिल्ली: दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। रूप नगर इलाके में एक फुट ओवरब्रिज ढह गया है। इस घटना में भिखारी महिला के घायल होने की खबर है जिसको अस्पताल पहुंचाया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे ओवरब्रिज गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय ये ब्रिज गिरा, उस समय एक महिला उस पर मौजूद थी और वह नीचे नाले में गिर गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के कर्मियों सहित बचाव दल…
