Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के पास पर्याप्त टैक्स बफर मौजूद है, जिससे देश 110 डॉलर प्रति बैरल तक कच्चे तेल की कीमतों को संभालने की क्षमता रखता है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले करों की संरचना सरकार को कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान कुछ राहत देती है, जिससे अचानक बढ़ी वैश्विक कीमतों का पूरा बोझ उपभोक्ताओं पर डालने की जरूरत नहीं पड़ती। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के पास एक्साइज ड्यूटी और अन्य करों में समायोजन करने का विकल्प रहता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने पर…
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर हवाई यात्रा पर भी देखने को मिला है। सरकार ने Rajya Sabha में जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा हालात के चलते अब तक 4,335 भारतीय और 1,187 विदेशी उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। सरकार के अनुसार क्षेत्र में सुरक्षा कारणों और एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। सरकार ने सदन को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइंस को वैकल्पिक व्यवस्था करने और प्रभावित यात्रियों को रिफंड या रीबुकिंग की सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय…
सप्ताह के कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में BSE Sensex 939 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि NSE Nifty 50 23,400 के स्तर के पार निकल गया। दिनभर बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा, जिससे प्रमुख सूचकांकों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। विश्लेषकों के मुताबिक बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी ने बाजार को ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से भी बाजार को समर्थन मिला। read also: खौफनाक वारदात: दोस्त ने…
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही Air India की एक उड़ान को तकनीकी खामी के कारण बीच रास्ते में आयरलैंड की राजधानी Dublin की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार उड़ान में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया। विमान सुरक्षित रूप से डबलिन एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को दूसरी उड़ान से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। read also: ननकीराम…
भारत का व्यापार घाटा फरवरी में घटकर 27.1 अरब डॉलर पर आ गया है, जो पिछले महीनों की तुलना में कुछ राहत भरी खबर मानी जा रही है। आंकड़ों के अनुसार निर्यात में सुधार और आयात में हल्की कमी के कारण व्यापार घाटे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के चलते आने वाले महीनों में स्थिति फिर चुनौतीपूर्ण हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर Iran से जुड़े संकट और वैश्विक व्यापार में टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता का असर भारत के आयात-निर्यात पर पड़ सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में…
अमेरिकी रैपर और संगीतकार Kanye West का भारत में होने वाला बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पहले यह शो 29 मार्च को आयोजित होने वाला था, लेकिन अब इसे नई तारीख पर शिफ्ट किया गया है। आयोजकों ने बताया कि कुछ तकनीकी और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से कार्यक्रम की तारीख बदलने का फैसला लिया गया। आयोजकों के अनुसार अब यह कॉन्सर्ट मई में आयोजित किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम की तैयारियां बेहतर तरीके से पूरी की जा सकें और दर्शकों को शानदार अनुभव मिल सके। शो के लिए खरीदे गए टिकट नई तारीख पर भी मान्य रहेंगे और जिन…
दिल की बीमारियों से बचाव के लिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए American Heart Association (AHA) ने 2026 के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस में बताया गया है कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक लोगों को संतृप्त वसा और ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए और फल, सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट को अपने आहार में शामिल…
सियोल: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मिसाइलों और रॉकेट परीक्षणों के लिए दुनिया भर में कुख्यात हैं। उत्तर कोरिया आए दिन ऐसी तमाम बैलिस्टिक मिसाइलें, रॉकेट और प्रोजेक्टाइलों के परीक्षण से पड़ोसी दक्षिण कोरिया और जापान से लेकर अमेरिका तक को टेंशन देता रहता है। इस बार उत्तर कोरिया ने एक बार फिर जापान की ओर प्रोजेक्टाइल दागकर तनाव बड़ा दिया है। इस घटना के बाद जापान में इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर कोरिया के संदिग्ध प्रोजेक्टाइल से हड़कंप दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने उत्तर कोरिया द्वारा अपने पूर्वी समुद्र की…
World Cup Qualifiers: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में भारत ने इटली को 1-0 से हरा दिया। इटली के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से एकमात्र गोल मनीषा चौहान ने किया। अब फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम अब 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम व नीदरलैंड्स की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। पहले क्वार्टर में इंडिया और इटली के प्लेयर्स ने दिखाया शानदार खेल इटली के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो वहां भारतीय टीम के मिडफील्डर मनीषा चौहान ने…
दिल्ली पुलिस के जवानों की रुटीन छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और कई जवानों को गैस एजेंसियों के पास तैनात किया गया है। एलपीजी सप्लाई की दिक्कतों की वजह से घरों और बिजनेस में फैली चिंता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्मचारियों की रूटीन छुट्टी तुरंत रद्द कर दी है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ऑपरेशंस) की तरफ से जारी एक ऑर्डर में, सभी जिलों और यूनिट्स को अगले ऑर्डर तक किसी भी कर्मचारी को रूटीन छुट्टी न देने का निर्देश दिया गया है। 12 मार्च को जारी किए गए इस आदेश में…
