Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Pakistan Economic Fallout: पहले से ही भुखमरी के कगार पर खड़े पाकिस्तान के लिए ईरान जंग ने मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। महंगाई से परेशान लोगों के सामने अब ईंधन संकट भी खड़ा हो गया है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद माना है कि अमेरिका-ईरान जंग ने पिछले दो सालों में पाकिस्तान की आर्थिक प्रगति को गंभीर झटका दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने और पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगी। पीएम शरीफ ने क्या बताया? कैबिनेट की बैठक में पीएम शरीफ ने कहा कि…
Kota City Mall Fire: कोटा के सिटी मॉल में लगी आग के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. झालावाड़ रोड स्थित इस प्रमुख मॉल को एहतियातन 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि अग्निशमन विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गया है. आग के बाद मॉल में फॉल सीलिंग और कांच बिखरे हैं. आग के बाद मॉल के अंदर, फॉल सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई. चारो तरफ मलब फैला कांच और मलबा कई जगह फैला हुआ मिला, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश…
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए नो योर कस्टमर (केवायसी) प्रक्रिया जारी है। इसमें रफ्तार बढ़ाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। अब आंगनबाड़ी से महिलाओं के पास फोन भी आने लगे हैं। फोन पर उनसे कहा जा रहा है जितनी जल्दी हो सके केवायसी करवा लें। इधर, राजधानी के च्वॉइस सेंटर्स में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। हालांकि महिला बाल विकास विभाग की ओर से कहा गया है कि केवायसी जून तक चलेगी। समय अधिक, इसलिए रुचि नहीं ले रहे: कुछ आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने बताया, जून तक समय होने के कारण बहुत से लोग केवायसी…
Chhattisgarh RTO Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न परिवहन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है। इस आशय का आदेश आज परिवहन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) तथा अन्य अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थान से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से कोरबा, धमतरी, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बेमेतरा, सूरजपुर, गरियाबंद, जशपुर सहित कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।…
भोजपुरी सिनेमा और छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। ‘बिग बॉस 2’ की पूर्व प्रतियोगी रह चुकीं संभावना ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी और संघर्षों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। अब उनके और उनके पति अविनाश द्विवेदी के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लंबे संघर्ष के बाद दोनों के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज…
Kitchen Cancer Risk: सभी लोग अपने घर और किचन को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें ही हमारी सेहत के लिए खतरा बन जाती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि किचन में मौजूद कुछ आम सामान धीरे-धीरे शरीर में जहरीले तत्व पहुंचते हैं, जो लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपके भी किचन में रखी है यह चीज तो आप भी कैंसर को न्योता दे रहे हैं. ऐसे में कौन सी चीजों को…
RBI Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी अधिकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं. आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2026 के तहत विभिन्न विभागों में पद जारी किए गए हैं. इसमें ग्रेड बी जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम कैडर शामिल हैं. कुल 60 रिक्तियों में सबसे अधिक पद जनरल कैडर…
Beno Zephine: बेनो जेफिन अजगिरी भारत की पहली नेत्रहीन भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। उन्होंने यह साबित किया कि अगर हौसला मजबूत हो, तो कोई भी बाधा सफलता की राह में रुकावट नहीं बन सकती। दृष्टि न होने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और माता-पिता के सहयोग से यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर इतिहास रचा। बेनो जेफिन का जीवन और शिक्षा बेनो जेफिन का जन्म केरल में हुआ। बचपन से ही उन्हें दृष्टि संबंधी समस्या थी और धीरे-धीरे उनकी आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई। लेकिन उन्होंने कभी अपनी कमजोरी को अपनी पहचान नहीं बनने दिया। बचपन…
Face Unlock: आज के समय में ज्यादातर लोग अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को अनलॉक करने के लिए फेस लॉक का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह तरीका तेज और सुविधाजनक होता है. बस स्क्रीन ऑन कीजिए और फोन तुरंत खुल जाता है. लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने इस सुविधा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि कई एंड्रॉयड फोन इतने सुरक्षित नहीं हैं जितना हम समझते हैं और उन्हें सिर्फ एक साधारण फोटो की मदद से भी अनलॉक किया जा सकता है. इस रिपोर्ट में करीब 133 अलग-अलग…
Census: छत्तीसगढ़ में स्व-गणना का काम बंद हो गया है। अब 1 मई प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकान और परिवार की गणना करेंगे। इसमें वे 33 सवाल पूछेंगे। इसमें मकान की िस्थति, परिवार की जानकारी, परिवार में उपलब्ध सुविधाएं और परिवार में मौजूद परिसंपत्तियों की जानकारी लेंगे। यह जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगी। इसलिए जनगणना निदेशालय ने अपील की है कि सभी व्यक्ति सही जानकारी दें, ताकि इसके आधार पर भारत के विकास का सही रोडमैप तैयार हो सकें। पहली बार हर मकान और परिवार की डिजिटल गणना होगी। इसके लिए 62 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रदेशभर…
