Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
LPG Price Hike: कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में शुक्रवार से भारी बढ़ोतरी की गई है। इससे फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के व्यवसायों के लिए लागत बढ़ जाएगी, जबकि घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलिंडर की कीमत में भी तत्काल प्रभाव से 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, इससे आज से दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलिंडर की…
Aaj Ka Mausam 1 may 2026: पूरे देश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं प्रचंड गर्मी पड़ रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 मई को यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों में आंधी-बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दो दिनों से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के…
IPL Match in Raipur: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आसीबी) के दो मुकाबले होने वाले हैं। इन मैचों में प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को एकबार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने पसंदीदा क्रिकेटरों का धमाल देखने को मिलेगा। इस बार आरसीबी के विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ी 6 दिनों तक रायपुर में ठहरने वाले हैं। 8 से 13 मई को रायपुर में रहेंगे कोहली आरसीबी का 7 मई को लखनऊ में मैच है, इसके बाद उसके अंतिम दो मैच रायपुर में 10 और 13 मई को…
Chhattisgarh Property Tax: छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम ने संपत्ति कर बकायादारों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए गुरुवार शाम तक टैक्स जमा करने का अंतिम मौका दिया है। निर्धारित समय सीमा के बाद भुगतान नहीं करने पर बकायादारों के खिलाफ कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बकाया राशि पर 17 प्रतिशत अधिभार भी लगाया जाएगा। इस बार निगम ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए खाली पड़े प्लॉट मालिकों को भी इसमें शामिल किया है। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में बड़ी संख्या में ऐसे प्लॉट हैं, जिन पर लंबे समय से टैक्स जमा नहीं…
CG 5th-8th Result OUT Today: छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को यानी आज दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम (5th 8th Result 2026) दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके विभाग ने लिखा है कि ‘छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल…
Neha Dhupia: बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी आज भी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कहानियों में से एक है। साल 2018 में जब इस जोड़े ने अचानक एक निजी समारोह में शादी की तो हर कोई दंग रह गया था। शादी के महज पांच महीने बाद ही बेटी मेहर के जन्म ने उन चर्चाओं को सच साबित कर दिया कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती थीं। हालांकि उस समय इस कपल को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपने प्यार और परिवार को प्राथमिकता दी। हाल ही में…
Morning Joint Pain Alert: सुबह की ताज़गी के बजाय अगर आपकी शुरुआत शरीर में भारीपन, हाथों की उंगलियों को मोड़ने में तकलीफ या घुटनों की जकड़न से होती है, तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। मेडिकल की भाषा में इसे ‘मॉर्निंग स्टिफनेस’ कहा जाता है। इसे ज्यादातर लोग बढ़ती उम्र या महज़ शारीरिक थकान समझते हैं। लेकिन ये कोई आम समस्या नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द किस बीमारी का संकेत होता है। सुबह के दर्द और जकड़न के पीछे की वजह जब हम…
Central Board of Secondary Education की 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी टेंशन है. सोशल मीडिया और कई न्यूज़ पोर्टल पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि CBSE की ओर से 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने में देर होगी. कई शिक्षकों ने भी यह दावा किया है कि इस बार कॉपियों की जांच प्रक्रिया धीमी चल रही है और इसकी वजह से रिजल्ट में देरी हो सकती है. कुछ शिक्षकों का दावा है कि Business Studies और Biology जैसे बड़े विषयों की कॉपियों की जांच हाल ही में शुरू हुई है, जबकि बोर्ड…
Tech Tips: गर्मी का मौसम आते ही सिर्फ इंसान ही नहीं आपका स्मार्टफोन भी परेशान होने लगता है. तेज धूप और बढ़ता तापमान फोन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन एक छोटी सी लापरवाही फोन को हमेशा के लिए खराब कर सकती है. आइए समझते हैं कि गर्मी में फोन क्यों खतरे में होता है और उससे बचने के आसान तरीके क्या हैं. क्यों खतरनाक है गर्मी में फोन का इस्तेमाल? स्मार्टफोन के अंदर बैटरी, प्रोसेसर और कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स होते हैं जो ज्यादा तापमान में तेजी से गर्म हो…
Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्ति की घोषणा हुए 29 दिन हो गए हैं. दरअसल, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है. गिनती के बचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर रहे हैं, लेकिन जंगलों में मौजूद उनके दंश आज भी जीवित है. कांकेर जिले के जंगल से ऐसे ही 7 कुकर आईईडी बम मिलने से यह साफ हो गया है कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद अब जमीन में गड़े बारूदों की सफाई जवानों के लिए बड़ी चुनौती है. उत्तर बस्तर यानी कांकेर की बात करें, तो यहां गिनती के नक्सली बचे हुए हैं, जिनकी संख्या लगभग 4 से 5…
