Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
डीडवाना-कुचामन: राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। यहां एक सरकारी स्कूल की 3 छात्राओं के सपने को पूरा करने के लिए स्कूल प्रिंसिपल ने अपने पैसे खर्च किए और उन्हें हेलिकॉप्टर की सैर करवाई है। ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या है पूरा मामला? मामला डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल की 3 छात्राओं से जुड़ा है। इन तीनों छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा से पहले क्लास के टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था और क्रम से…
Rashifal 15 March 2026: दांपत्य जीवन में मिठास या चुनौतियाँ, करियर में सफलता या रुकावट और धन की स्थिति – जानें आज का पूरा भविष्यफल मेष राशि (Aries)आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. बुद्धि और कौशल से किए गए कार्य पूरे होंगे. कामकाज में चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं और रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी.Career: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नए अवसर मिल सकते हैं.Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी.Love: रिश्तों में मजबूती आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा.Health: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या संतुलित रखें.शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1विशेष उपाय: गणेश जी को मोदक का…
CG College Recruitment: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद तथा क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है। भर्ती…
IndiGo Fare Hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आए उछाल को देखते हुए इंडिगो (IndiGo) ने अपने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर ‘ईंधन शुल्क’बढ़ाने का निर्णय लिया है. एयरलाइन द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह नई दरें 14 मार्च 2026 की रात 12:01 बजे से लागू हो जाएंगी. इसका सीधा मतलब यह है कि कल से इंडिगो की उड़ानों के लिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक जेब ढीली करनी होगी. विमानन ईंधन (ATF) का खर्च किसी भी एयरलाइन को चलाने में लगने वाली कुल…
Heavy Rain Alert: मानसून के 2025 सीज़न में पूरे देश में शानदार बारिश देखने को मिली। सीज़न के बाद भी बारिश का दौर कई राज्यों में जारी रहा। बारिश के लिए 2025 एक बेहतरीन साल रहा और 2026 में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कई राज्यों में अब तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं, तो वहीँ कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इसी बीच अब देश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों…
Raipur to Rewa Flight: छत्तीसगढ़ से रीवा आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. क्योकि दिल्ली, इंदौर के बाद अब रीवा, छत्तीसगढ़ से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ने जा रहा है. वहीं 17 मार्च से इसकी शुरुआत होगी. इस फ्लाइट को कोई और नहीं अलायंस एयर ही संचालित करने वाला है. 1 घंटे में होगा रायपुर से रीवा का सफर 17 मार्च से रायपुर और रीवा के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है. इसके लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. इस फ्लाइट से रायपुर और रीवा के बीच का सफर सिर्फ 1 घंटे में पूरा हो जाएगा.…
CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती के खुलासे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी हिस्से में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो. अफीम की अवैध खेती पर सरकार सख्त, कलेक्टर्स से मांगी रिपोर्ट बीते दिनों दुर्ग और बलरामपुर में अवैध अफीम खेती के मामलों के खुलासे के बाद CM विष्णु देव साय…
दिल्ली में एलपीजी संकट के बीच पुलिस सक्रिय हो गई है। अब हर गैस एजेंसी के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने सभी थानों से गैस एजेंसी की लिस्ट बनाने को कहा है। कालाबाजारी, जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन यह तैयारी कर रहा है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि इस कदम का मकसद रसोई गैस सिलेंडर का आसानी से बंटवारा पक्का करना और सप्लाई की कमी के दौरान ब्लैक मार्केटिंग की किसी भी कोशिश को रोकना है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टेशन हाउस ऑफिसर को अपने इलाकों में गैस एजेंसियों…
Rajasthan News: प्रदेश में एलपीजी की किल्लत के बीच राज्य सरकार ने करीब 10 साल बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन दुकानों से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को केरोसिन वितरित करने का फैसला किया है। राज्य में वर्ष 2017 में केरोसिन का वितरण पूरी तरह बंद कर दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने गुरुवार को राजस्थान को 2,928 किलोलीटर यानी करीब 29.28 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया है, ताकि एलपीजी की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके। इधर, हालात सामान्य होने के सरकारी दावों के बीच राज्य सरकार ने 31 मार्च तक सभी सरकारी अधिकारियों और…
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) में संशोधन कर उद्योगों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने की नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत टेक्सटाइल इकाइयों के लिए पे-रोल सब्सिडी और सेवा क्षेत्र के उद्यमों के लिए टर्म लोन पर ब्याज अनुदान का प्रावधान जोड़ा गया है, ताकि निवेश बढ़े और रोजगार के अधिक अवसर सृजित हों। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशानुसार पात्र टेक्सटाइल इकाइयों को कर्मचारियों के सकल मासिक वेतन का 50 प्रतिशत तक पे-रोल सब्सिडी दी जाएगी, जो अधिकतम 8 हजार रुपए प्रति कर्मचारी प्रतिमाह होगी। यह प्रोत्साहन पात्रता प्रमाण पत्र जारी…
