Author: The Janta News

चंडीगढ़। किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर रेल रोको प्रदर्शन कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेन को रोककर रहे हैं। किसान संगठनों की ओर से मुक्तसर के रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया गया है। कुछ किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं और बाकी प्लेटफार्म पर बैठे हैं। किसान केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं। किसानों का कहना है कि राजनीतिक लोग किसानों को आपस में बांट रहे हैं। किसानों को आपस में लड़ाया जा रहा है। इसलिए किसानों को एकजुट होने की जरूरत है। अगर हम इकठ्ठे नहीं होंगे तो हमारा संघर्ष…

Read More

नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षार्थियों का यह इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है। हालांकि अभी तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। आपको बता दें की रिजल्ट जारी होने के बाद उसका डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव किया जायेगा। इन डेट्स में संपन्न हुई थी परीक्षा एनटीए की ओर से परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक करवाया गया था।…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट जारी है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को बाजार में मामूली गिरावट आई थी। वहीं, सोमवार को भी दोनों इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। आइए समझते हैं कि भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट की वजह क्या है। ईरान और इजरायल की लड़ाई से पूरी दुनिया के बाजारों प्रभावित होने की आशंका है। इजराइल एकसाथ कई मोर्चे पर जंग लड़ रहा है। उसकी…

Read More

 अमेरिका  ने अपनी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट  में एक बार फिर भारत  के खिलाफ जहर उगला है। अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में अल्पसंख्यकों (मुस्लिम) के साथ ज़ुल्म किया जाता है। भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की कथित गिरावट को लेकर अमेरिकी सरकार के आयोग ने रिपोर्ट जारी है, जिसमें वरिष्ठ नीति विश्लेषक सेमा हसन ने लिखा है कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हिंसक हमले होते हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि रिपोर्ट में मुस्लिम , वक्फ संशोधन बिल  गोहत्या विरोधी कानून की बात की गई है। इन…

Read More

3 अक्टूबर से, केंद्र सरकार की पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत आज एक केंद्रीकृत पोर्टल शुरू होगा. कंपनियां इस पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवारों को आमंत्रित कर सकती हैं. 12 अक्टूबर से, इच्छुक प्रशिक्षु (इंटर्न) इस विशेष पोर्टल PM  पर आवेदन कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक फॉर्म भरना होगा जिसमें उन्हें अपनी रुचि और क्षमता की जानकारी देनी होगी; पोर्टल खुद-ब-खुद आपका सीवी बना देगा और आपको बता देगा कि आप किस कंपनी के लिए फिट बैठते हैं. योजना में भागीदार कंपनियां इच्छुक उम्मीदवारों को उनके प्रोफाइल, रुचि और योग्यता के आधार…

Read More

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर यानी कल से शुरू होने जा जारी हैं. 9 दिन के व्रत में भक्त साबूदाना खाना पसंद करते हैं. लेकिन, आप जानते हैं कि फलाहारी कहे जाने वाला साबूदाना किससे बनता है? साबूदाना नकली भी हो सकता है? बाजार में दोनों प्रकार के साबूदाना बिक रहे हैं. इनकी असली-नकली की पहचान कर पाना मुश्किल है. मगर, नामुमकिन नहीं. कुछ ट्रिक हैं, जिनके जरिए आप नकली साबूदाने को एक्सपोज कर सकते हैं. आइए जानते हैं वो ट्रिक 1-सबसे आसान ट्रिक है, इसे चबाकर देखें. अगर साबूदाना खाने में किरकिरा लग रहा है तो वो नकली साबूदाना है.…

Read More

छत्तीसगढ़ में शक्तिपीठ के साथ-साथ माता के कई रहस्यमय मंदिर भी हैं. जिनकी भक्तों में गहरी आस्था है. हालाँकि, हर मंदिर की अपनी-अपनी मान्यता है. आज हम आपको मां दुर्गा को समर्पित एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके कपाट शारदीय नवरात्रि में भी नहीं खुलते हैं. एक वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं. जिसमें शारदीय और चैत्री नवरात्रि का विशेष महत्व है. लेकिन इस मंदिर के भक्तों को साल में केवल एक बार चैत्र नवरात्रि के दौरान 5 घंटे के लिए दर्शन मिलते हैं. यहां तक ​​कि उन जगहों पर भी जहां महिलाओं का…

Read More

रायपुर। 2008 बैच के आईपीएस डी श्रवण एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. राज्य शासन ने प्रतिनियुक्ति की अनुमति दे दी है. डीआईजी रैंक के अफसर डी श्रवण पाँच साल की प्रतिनियुक्ति जा रहे हैं. आईपीएस डी श्रवण छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के अफसर हैं. उनका पूरा नाम दावुलुरी श्रवण है. मूलतः वे आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं. एमए, एमफिल के बाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर जगदलपुर जिले में नियुक्त किया गया. वे जगदलपुर कोतवाली में थाना प्रभारी रहे. एसडीओपी केशकाल…

Read More

बस्तर। विश्व में अनोखी और आकर्षक परंपराओं के लिए मशहूर बस्तर दशहरा पर्व की शुरुआत आज रात काछन देवी की अनुमति के बाद हो गयी है. बस्तर दशहरा पर्व शुरू करने के लिए अनुमति लेने की परंपरा अनूठी है. काछनगादी रस्म में एक नाबालिग कुंवारी कन्या बेल के कांटों के झूले पर लिटाया जाता है. बस्तर में करीब 700 वर्षों से चली आ रही परंपरा की मान्यता के अनुसार कांटों के झूले पर लेटी कन्या में साक्षात देवी आकर पर्व शुरू करने की अनुमति देती है. 75 दिनों तक मनाए जाने वाले दशहरा पर्व में निभाई जानेवाली 12 से ज्यादा…

Read More

सरगुजा। प्रदेश में सरकार तो बदली, लेकिन नहीं बदली तो अंबिकापुर शहर के सड़क की तस्वीर। दरअसल, अंबिकापुर नगर निगम के साथ ही आस-पास की सड़के बदहाल हो चुकी हैं, या यूं कहें कि गड्ढों में सड़क है। इससे सड़कों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार प्रदर्शन के बाद भी सड़कों की स्थिति नहीं सुधरी। इन सड़कों का पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, मौजूदा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सहित कलेक्टर ने भी जायजा लिया, लेकिन सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती है और पितृ…

Read More