Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
कुंभ मेले के दौरान 992 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। कुंभ मेले के लिए प्रयागराज डिवीजन और आसपास के क्षेत्रों में 3700 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है प्रयागराज डिवीजन व आसपास के क्षेत्रों में तेजी से हो रहा रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण के लिए 933 करोड़ रुपये खर्च करेगा रेलवे रेल मंत्रालय कुंभ मेले…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने यहां 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों का नामांकन शुरू कराएं जिससे कि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। गौरतलब है कि योजना के तहत बुजुर्गों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखा पत्र। 70 वर्ष और इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का पांच लाख तक का इलाज होगा मुफ्त। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 70…
रायपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है. इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की. बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ. 4 नई परियोजनाओं के…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में पहली बार जिला प्रशासन और इंडियन आर्मी की ओर से 5 और 6 अक्टूबर को ‘नो योर आर्मी’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पहली बार इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली T-90 टैंक इस कार्यक्रम में लाया जा रहा है. यहां युवाओं को भारतीय सेना को करीब से जानने का मौका मिलेगा. भारतीय सेना की टीम इस कार्यक्रम के लिए रविवार को रायपुर पहुंची. बता दें कि T-90 टैंक जंगी टैंक को रूस ने बनाया है. यह थर्ड जनेरेशन टैंक की श्रेणी में आता है. इससे 2 किलोमीटर तक की…
, जगदलपुर। एक बार फिर से फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक्सिस बैंक के मैनेजर मनोज जोशी 21 लाख रुपए गंवा बैठे. ठगों ने कई गुना रिटर्न का झांसा देकर मनोज से फर्जी एप में निवेश करवा लिया. बोधघाट थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शुरुआत में एप पर मनोज जोशी के निवेश को मुनाफे में दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो विड्रॉल नहीं हुआ, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने थाने में एफआईआर दर्ज कराया. बता दें कि इससे पहले भी जगदलपुर में ठगी…
बठिंडा। दूसरे देश के स्वतंत्रता सेनानी के लिए आवाज उठाना और उनके नाम पर एक चौराहे का नाम रखने की मांग करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन पाकिस्तान में एक वकील एक दशक से भी अधिक समय से भगत सिंह के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. वकील इम्तियाज रशीद कुरैशी को कट्टरपंथियों के हमले का सामना करना पड़ा, लेकिन वे इससे विचलित हुए बिना अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं. कुरैशी को पहली बार मई 2013 में भगत सिंह से जुड़े कानूनी मामले का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने अपने पिता एडवोकेट अब्दुल रशीद कुरैशी के साथ…
जूनियर डॉक्टरों ने जनता के साथ मिलकर कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाई से एक दिन पहले यह आंदोलन हुआ. आज मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इस दौरान राज्य सरकार वर्कप्लेस पर सेफ्टी और सिक्योरिटी के मुद्दों पर प्रतिक्रिया देगी. हम राज्य सरकार की प्रतिक्रिया देखने के बाद फिर से हड़ताल शुरू करने का निर्णय ले सकते हैं. 27…
आज महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 26,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 13 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में गिरावट और 22 में तेजी है। सबसे ज्यादा गिरावट एनएसई के रियल्टी सेक्टर में है। एशियाई बाजार में जापान का निक्केई 4.64% की गिरावट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 2.23% की बढ़त के साथ…
बालोद. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बजरंग चौक में झाड़ियों में छिपी थी, जिन्हें वार्डवासियों ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. तीनों महिलाएं राजनांदगांव की है. बच्चे चोरी के आरोप में दल्लीराजहरा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई महलाओं का नाम भूरी बाई, साजन बाई और अंजू बाई है. इस मामले में दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि तीन महिलाओं को वार्ड 11 के लोगों ने…
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3597 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 703 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है। मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 242 पदों के लिए किया गया था। चयनित उम्मीदवार अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर लिखित परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। आयोग की प्रक्रिया राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के बाद, चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के…
