Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
यात्रा केवल नई जगहों को देखने का मौका नहीं देती, बल्कि यह नए लोगों से मिलने, स्थानीय जीवन के बारे में जानने और वहां की संस्कृति को समझने का भी अवसर प्रदान करती है. इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है, और इसी कारण हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है. विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है. यह दिन दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और इसके महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है. इसका उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक फायदों को उजागर करना…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए एक नया नियम लागू हुआ है। इस नियम के तहत, छात्रों को 25 लाख रुपए की संपत्ति का एंग्रीमेंट रखना होगा। साथ ही, पढ़ाई पूरी होने के बाद राज्य में दो साल तक काम करने की भी शर्त होगी। यह नियम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। इस नए नियम का विरोध यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन ने किया है और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। इस नियम के बाद छत्तीसगढ़ से एमबीबीएस की पढ़ाई करना अब महंगा सौदा साबित…
नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा, सौ से ज्यादा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से करीब एक करोड़ यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। वैष्णव ने शुक्रवार को जानकारी दी कि रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने जा रही है, ताकि…
Aaj Ka Rashifal, 27 September 2024: हर इंसान की ग्रह दशा उसके सितारों पर निर्भर करती है. कई बार इंसान दिन-रात मेहनत करके भी सफलता नहीं हासिल कर पाता है, ऐसे में उसे दैनिक जीवन में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. कहा जाता है कि अगर इंसान राशिफल पढ़कर दिन की शुरुआत करता है तो उसे पूरे दिन किस काम को करना है, किसको नहीं, इसके बारे में पता चल जाता है. ऐसे में आज आपका दिन कैसा गुजरने वाला है, जानने के लिए पढ़िए आज का राशिफल. मेष राशि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार…
अनंत अंबानी और मरे औचिनक्लॉस ने मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में Jio-BP पल्स के 500वें ईवी-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया. इस नई सुविधा के साथ, भारत में Jio-BP के चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या 5,000 हो गई है. Jio-BP रिलायंस और बीपी का एक जॉइंट वेंचर है, जो फ्यूल और मोबिलिटी के क्षेत्र में काम कर रहा है. चार्जिंग स्टेशन की सुविधाएं इस चार्जिंग स्टेशन के खुलने से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) क्षेत्र में आने वाले लोग, जैसे कि नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र, जियो वर्ल्ड प्लाजा और जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में, अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीती रात अज्ञात चोरों ने केनरा बैंक के एटीएम (Canara Bank ATM) को निशाना बनाने की कोशिश की. एटीएम का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और एटीएम को उखाड़ने और तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद वे इसे तोड़ने में सफल नहीं हो पाए. जिसके बाद चोर सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा उखाड़कर अपने साथ ले गए. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है, जब सब्जी बाजार मार्ग पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम पर अज्ञात चोरों…
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार, 03 अक्टूबर से होने जा रही है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और माता की भक्ति में डूबे रहते हैं। माता के 9 स्वरूपों की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक है, जिसे पूरे हिंदुस्तान में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अपने भक्तों के भक्तिभाव, लगन और श्रद्धा से मां जगतजननी प्रसन्न होती हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मां सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि में माता को प्रिय कुछ चीजें अगर हम घर…
अगर आप थाईलैंड जाकर विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर के दर्शन नहीं कर पा रहे है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसी मंदिर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैली में भव्य दुर्गा पंडाल मनाया जा रहा है. यहां निर्माण होने वाला दुर्गा पंडाल पूरे देश में अपनी अलग-अलग थीम को लेकर काफी प्रसिद्ध है. यहां माता को असली डायमंड और सोने के आभूषण भी पहनाए जाते है. इस साल यहां बैंकाक का विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर (भोर का मंदिर) इस बार जांजगीर-नैला में दिखेगा. इसकी प्रतिकृति में बन रहा मां दुर्गा का पंडाल…
शरीर में बनने वाले प्यूरीन रसायन के टूटने से यूरिक एसिड बनता है। आमतौर पर यूरिन या मल त्याग के दौरान यूरिक एसिड बाहर निकलता है। अगर, आपका शरीर बहुत ज्यादा यूरिक एसिड बना रहा है तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है। इसे बढ़ने से रोकने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। आइए आज हम आपको उन दालों के बारे में बताते हैं, जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकते हैं। और अगर भी यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो भूल से भीं दालों का सेवन न करें। मसूर की दाल प्रोटीन, फाइबर और विभिन्न विटामिन…
केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ में निवेश का आज दूसरा दिन है. पहले दिन केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन का आईपीओ कुल 26.11 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 27.24 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) में 1.44 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) कैटेगरी में 55.59 गुना सब्सक्राइब हुआ. कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल ₹341.51 करोड़ जुटाना चाहती है. इसके लिए कंपनी कुल ₹341.51 करोड़ मूल्य के 15,523,000 फ्रेश शेयर जारी कर रही है. कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच…
