Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
बैंकों और एनबीएफसी के जरिए गोल्ड लोन सालाना 8.45% की दर से बढ़ रहे हैं. इक्रा ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 10 लाख करोड़ रुपये के गोल्ड लोन वितरित किए जाने का अनुमान लगाया है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अगले तीन साल में इसके 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया है. इक्रा के फाइनेंशियल सेक्टर रेटिंग्स के को-ग्रुप हेड एएम कार्तिक ने कहा, ‘रिजर्व बैंक ने पर्सनल लोन जैसे असुरक्षित लोन के लिए नियम सख्त कर दिए हैं. इस बीच, सोने की बढ़ती कीमतों के कारण 2023-24 में गोल्ड लोन लेने का चलन बढ़ रहा है.…
हिंदू धर्म में इंदिरा एकादशी का व्रत बेहद लाभकारी माना जाता है। हर साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखने से जीवन में कभी धन और दौलत की कमी नहीं रहती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं इस दिन को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। एकादशी वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है। इंदिरा एकादशी व्रत को…
कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फैंस की बेताबी को बढ़ाने के लिए मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। इस बीच अब भूल भुलैया 3 से चुड़ैल मंजुलिका और रूह बाबा की पहली झलक भी सामने आ गई है। भूल भुलैया 3 का एक और पोस्टर हुआ रिलीज रूह बाबा के लुक में दिखाई दिए कार्तिक आर्यन विद्या बालन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में हो रही है वापसी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 साल पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया…
तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में पांच लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सभी शव एक ही कार में मिले। पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के बाद मामले की जांच में जुटी। मृतक सलेम के रहने वाले थे। घर से 200 किमी दूर उनकी लाशें नमनसमुद्रन के पास मिलीं। पुलिस को कार में एक नोट भी मिला है। पुलिस को कार में मिला एक पत्र। एक ही परिवार के हैं सभी मृतक। शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार पूरी रात एक ही जगह पर खड़ी रही। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार…
ताजमहल से लंगूर की वेशभूषा में इंसान भगाएंगे बंदर, संसद-राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर की जा रही व्यवस्था
ताजमहल में बंदरों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। पर्यटकों को काटने के साथ ही उनका सामान भी छीन रहे हैं। इससे निपटने के लिए आगरा पुलिस संसद भवन व राष्ट्रपति भवन की तरह ताजमहल के आसपास लंगूर की आवाज निकालने में माहिर व्यक्तियों को तैनात करेगी। दिल्ली से इन्हें बुलाकर स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताजमहल पर बंदरों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। बंदर उत्पात मचाने के साथ पर्यटकों को काट रहे हैं। उन्हें भगाने को संसद भवन की तरह ताजमहल के आसपास लंगूर की आवाज निकालने में माहिर व्यक्तियों को तैनात…
रामचरित मानस को हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक ग्रंथों में शामिल किया जाता है। इनके रोजाना पाठ से जीवन में अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं। रामचरित मानस व्यक्ति को कई अच्छी शिक्षाएं भी प्रदान करता है। ऐसे में यदि आप भी इसका पाठ करते हैं तो इससे पहले इससे जुड़े कुछ नियम जरूर जान लेने चाहिए ताकि व्यक्ति को केवल इसके अच्छे परिणाम ही प्राप्त हों। कई घरों में किया जाता है रामचरित मानस का पाठ। रोजाना इसके पाठ से मिलते हैं अद्भुत फायदे। भगवान राम और माता सीता की बनी रहती है कृपा। धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई…
Durga Puja बांग्लादेश में मौजूद हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के महासचिव महेंद्र नाथ ने कहा कि खुलना शहर के डाकोप कस्बे में 25 से अधिक मंदिरों को पांच दिवसीय उत्सव मनाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकियां मिली हैं। 22 सितंबर को मदरसा के कुछ लोगों ने लक्ष्मीगंज जिले के रायपुर इलाके में दुर्गा प्रतिमाओं को तोड़ा गया था। 25 से अधिक मंदिरों को मिली धमकियां लक्ष्मीगंज जिले में दुर्गा प्रतिमाओं को तोड़ा गया बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा। दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश में इस्लामिक समूहों के जरिए…
दिनभर बैठे रहने की वजह से मांसपेशियों में दर्द की समस्या और अकड़न की समस्या हो सकती है। इसलिए बॉडी स्ट्रेच करना बेहद जरूरी है। शरीर की अकड़न दूर करने और फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए योग करना बेहद जरूरी है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे योगासन बताने वाले हैं जिनसे इस परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने के कारण मांसपेशियों में तनाव और दर्द हो सकता है। मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए योग करना बेहद जरूरी है। कुछ योगासन शरीर की अकड़न दूर करने में मदद करते हैं।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में श्रम विभाग ने श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते की नई दर तय कर दिया है। इसका फायदा 1 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाएगा। जिन मजदूरों पर यह लागू होगा, उनमें 45 अनुसूचित क्षेत्रों में काम करने वाले कृषि श्रमिक और अगरबत्ती निर्माण में लगे श्रमिक शामिल हैं। श्रमायुक्त अलरमेलमंगई डी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, नए महगाई भत्ते के बाद अब नॉन स्किल लेबर को 10,948 रूपये, सेमी स्किल लेबर को 11,598 रूपये, स्किल लेबर को 12,378 रूपये और हाई स्किल लेबर को 13,158 रूपये मासिक वेतन मिलेगा। औद्योगिक सूचकांक के अनुसार…
पैरासिटामॉल सहित 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल (Quality Tests Failed) पाई गई हैं। इनमें बीपी, डायबिटीज, एंटी फंगल और विटामिन की कुछ दवाएं भी शामिल है। देश की सबसे बड़ी ड्रग रेगुलेटरी बॉडी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने जो लिस्ट जारी की है, उनमें दर्द दूर करने वाली दवा डिक्लोफेनेक, बुखार उतारने वाली दवा पैरासिटामोल,एंटीफंगल मेडिसिन फ्लुकोनाजोल और कुछ विटामिन की दवाएं भी हैं। ये दवाएं देश की कई बड़ी फार्मास्युटिक्लस कंपनी बनाती है। क्वालिटी टेस्ट में ये मेडिसन फेल हो गई है और उनको सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है। CDSCO ने 53 दवाओं…
