Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा दर्ज कथित शराब घोटाले से जुड़े दो मामलों में शनिवार को ज़मानत दे दी. दोनों मामले एक ही शराब घोटाले से जुड़े हैं. ईओडब्ल्यू इस मामले में 17 जनवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इस मामले के आपराधिक पहलू की जांच कर रहा है, जबकि ईडी 11 अप्रैल 2024 को ईसीआईआर दर्ज करने के बाद मामले में धन शोधन के पहलू की जांच कर रहा है.…
Hit And Run Case in CG: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हिट एंड रन का मामला आया सामने आया है. जहां एक ट्रैक्टर बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला, दो बच्चे और युवक का दोस्त घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपने दोस्त, भांजे-भांजी और बहन को लेकर उसकी ससुराल से लौट रहा था. इस दौरान सूरजपुर के जरही क्षेत्र में अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग पर स्थित सोनगरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार…
रायगढ़ : रायगढ़ में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन में फंसकर ड्रायवर जिंदा जल गया। वहीं दूसरे चालक की पुष्टि आग बुझने के बाद हो सकती है। फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे कुछ ही मिनटों में दोनों ही गाड़ियों…
बिलासपुर : होली और गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)–हटिया के बीच दो-दो फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे कन्फर्म सीट पाने की उम्मीद बढ़ेगी और यात्रियों को लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 08609 हटिया–एलटीटी होली स्पेशल 2 और 9 मार्च 2026 (सोमवार) को हटिया से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 08610 एलटीटी–हटिया होली स्पेशल ट्रेन 4 और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को एलटीटी से सुबह 5:00 बजे चलेगी। हटिया से एलटीटी (08609) का बिलासपुर आगमन रात 1:15 बजे…
Jail Jammer Upgrade: दिल्ली की तिहाड़ और पुणे की यरवदा की तर्ज पर प्रदेश की सभी जेलों में मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे। इसके लिए जेल मुख्यालय के अधिकारी कवायद में जुटे हैं। वर्षों पुराने 2जी जैमर को अपडेट और फ्रिक्वेंसी को रोकने के लिए नई तकनीक की जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि जेल के भीतर से चोरी-छिपे मोबाइल का उपयोग करने वाले कैदियों को रोका जा सके। अब पुराने जैमर नाकाम साबित हो रहे जेल के भीतर इसका उपयोग करने, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। लगातार इसकी शिकायत मिलने के बाद 2जी और 3जी…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की लोक और जनजातीय सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने की दिशा में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ ने वर्ष 2026-27 के लिए अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों व विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि अभाव उनकी प्रगति में बाधा न बने।निर्धारित प्रारूप में पूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन 20 मार्च 2026 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जा सकेंगे। लिफाफे पर “अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों/छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना 2026-27” स्पष्ट…
Aaj Ka Rashifal 02 March : 2 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है, तो कुछ को संबंधों और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल- मेषराशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है. परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा, बच्चो को उपहार देंगे. बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा. आज पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी. घर की…
रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही कार बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा मुड़ गया और कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार तेज रफ्तार से आती हुई और सीधे खंभे से टकराती नजर आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देशभर के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. CBSE ने 2026-27 सत्र से कक्षा 6 से नई भाषा नीति लागू करने का फैसला किया है. इस नई व्यवस्था के तहत अब छात्रों को कक्षा 6 से तीन भाषाएं पढ़नी होंगी. यह फैसला नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन 2023 की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है. नई नीति के अनुसार, कक्षा 6 से छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें से कम से कम दो भाषाएं भारतीय होंगी. तीसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी…
CG Budget Session Day 5: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री जवाब देंगे। विधानसभा में आज मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे। इसके अलावा सदन में राज्य विद्युत नियामक आयोग, मनरेगा और गौसेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 149-B बायपास के लिए भूमि मुआवजा मामले की गूंज सुनाई देगी। रामचंद्रपुर के पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित…
