Author: The Janta News

रायपुर : राजधानी में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका जताई है। कांग्रेस नेता ने इसे पुलिस की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के…

Read More

कोरबा : कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान की पक्की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक ढह गया. मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब दीवार के पास से लोग गुजर रहे थे और कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे. अचानक बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए. मलबे में दबने से…

Read More

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. हवा की…

Read More

सुकमा/ओडिशा : एक वांछित माओवादी नेता ने 22 लाख के इनामी कमांडर अन्वेष की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहता था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंधमाल जिले की पुलिस ने बुधवार को डारिंगबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकरी आरक्षित वन क्षेत्र में अन्वेष उर्फ ​​रेनू के क्षत विक्षत शव को कब्र से निकाला। राज्य के सबसे वांछित नक्सली नेता सुक्रू ने कथित तौर पर अन्वेष की हत्या कर दी. कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बीसी ने मिडिया को बताया, ‘यह पुष्टि हो गई है कि…

Read More

कवर्धा : छत्तीसगढ़ शासन ने नगर पालिका परिषद पंडरिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अभिताभ शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 तक संपत्तियों के नए कर (मांग) निर्धारण का कार्य नहीं किया गया। इसके चलते नगर पालिका की राजस्व वसूली अपेक्षित स्तर तक नहीं हो सकी। शासन ने इसे कर्तव्यों के प्रति उदासीनता मानते हुए गंभीर कदाचार…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री विजय बघेल को घेरते हुए प्रदेश में कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठाया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल किया कि जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2026 की अवधि में राज्य के जेलों में कितनी अस्वाभाविक मृत्यु हुई हैं? क्या इन सभी प्रकरणों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यायिक जांच पूर्ण कर ली गई है? इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि राज्य की जेलों की वर्तमान क्षमता के विरुद्ध कैदियों की संख्या 150%…

Read More

Arijit Singh : सिंगर अरिजीत सिंह ने इस साल जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की, जिससे फैंस निराश हो गए। अब नए असाइनमेंट से दूर होने के बाद सिंगर ने एक इमोशनल नोट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने सुनने वालों को उनकी मेहरबानी के लिए धन्यवाद दिया है और बताया है कि उनके अधूरे गाने पूरे साल जारी होते रहेंगे, इस घोषणा से फैंस बहुत खुश हैं। अरिजीत सिंह के संन्यास की खबरों ने हाल ही में उनके करोड़ों प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अब सिंगर ने खुद सामने आकर इन अटकलों पर स्थिति साफ…

Read More
JOB

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती जारी की है. अगर आपने 12वीं पास कर ली है और पुलिस में नौकरी का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है. योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और 31 मार्च तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की समस्या से बचा जा सके.…

Read More

Holi 2026 Hangover: होली का त्योहार रंगों, मिठाइयों और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है. लेकिन कई बार यह जश्न थोड़ा भारी पड़ जाता है. रंग खेलने के बाद देर रात तक पार्टी, शराब या भांग पीना और अनियमित खान-पान अगली सुबह परेशानी बन सकता है. सिरदर्द, मतली, थकान, कमजोरी और सुस्ती जैसी दिक्कतें हैंगओवर के आम लक्षण है. कई लोगों को डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर आना भी महसूस होता है. डॉक्टर के अनुसार ज्यादा शराब या भांग लेने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है. इस वजह से हैंगओवर होता है.…

Read More

ChatGPT : आज के दौर में ऑनलाइन ठगी और फर्जी लिंक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में ज्यादातर भारतीय यूजर्स जिस AI चैटबॉट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, वही उनकी डिजिटल सुरक्षा में भी मदद कर सकता है. ChatGPT को केवल सवाल-जवाब तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है इसे आप अपने फोन का एक तरह का ‘सिक्योरिटी गार्ड’ भी बना सकते हैं. हाल ही में ChatGPT में कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का इंटीग्रेशन जोड़ा गया है. इसी के तहत अब यूजर्स सीधे चैट इंटरफेस के अंदर ही सिक्योरिटी टूल्स का लाभ ले सकते हैं. इनमें सबसे…

Read More