Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
प्रयागराज. बीते 28 अगस्त को प्रयागराज के मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिद-ए-आजम में जाली करेंसी छापने का मामला सामने आया था. पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए जाली नोटों को बरामद किया था. बाद में IB की टीम ने मदरसे में छापेमारी भी की थी. जिसमें नकली नोट मिलने के बाद आईबी की टीम मदरसे के सदस्यों से पूछताछ कर रही थी. अब यहां पर बुलडोजर चलने की बात सामने आ रही है. दरअसल, जांच में सामने आया है कि इस आलीशान मदरसा बनाने के समय नियमों की अनदेखी की गई है. जांच में मदरसे की तीन मंजिला इमारत को अवैध…
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और वहीं अपनी 20 वर्षीय बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद भी जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन समय रहते गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है. यह खौफनाक घटना कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश भर में फिर से 14 नए स्वाइन फ्लू के मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें रायपुर से 10, बीजापुर, धमतरी, महासमुंद और सारंगढ़ से एक-एक मरीज शामिल हैं. प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 316 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. फिलहाल, 112 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं 13 मरीज घर से ही होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे हैं. प्रदेश हॉट स्पॉट बिलासपुर जिला बना हुआ है. बिलासपुर स्वाइन फ्लू …
तीजा पर्व मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही मासूम बच्ची को टैंकर के रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…
दुर्ग। जिले में आज सुबह दो बड़े सड़क हादसे हुए. पहली घटना में तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस अपनी जांच में जुटी है.पहली घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो…
बलौदाबाजार। भाटापारा के ग्राम रोहरा बंजारी नाला के पास अज्ञात लुटेरों ने बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लगभग पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना बीती रात 7.30 बजे की है, जिसकी जानकारी आज मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार, घटना सिमगा थाना क्षेत्र के लिमतरा चौकी की है. अज्ञात आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग करते हुए सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरों के साथ नगदी रकम लूटकर फरार हो गए. लूट की घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस एवं लिमतरा चौकी पुलिस अज्ञात आरोपियों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में MBBS पाठ्यक्रम के पहले चरण में रजिस्ट्रेशन के लिए 1967 सीटों का आवंटन किया गया, जिसमें 1602 छात्रों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है. हालांकि, आवंटन के बावजूद 363 छात्रों ने अपनी उपस्थिति नहीं दी. रायपुर मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक 158 छात्रों ने प्रवेश लिया, जबकि प्रदेश के 15 मेडिकल कॉलेजों में छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित किया गया. बिलासपुर सिम्स मेडिकल कॉलेज में 120 सीटें आवंटित की गईं, जिनमें से 115 पर छात्रों ने प्रवेश लिया. इसी प्रकार, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 99, जगदलपुर कॉलेज में 98, कांकेर मेडिकल कॉलेज में 98, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में…
रायपुर। पारदर्शिता व नागरिकों तथा वादकारियों को सुविधा प्रदान करने व सशक्त बनाने की दिशा में एक नए अध्याय की शुरूआत करते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने गुरुवार को उच्च न्यायालय तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों के लिए ‘आनलाइन आरटीआई वेब पोर्टल’ का शुभारंभ किया। वेब पोर्टल के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कहा कि यह आनलाइन पोर्टल पारदर्शिता, जवाबदेही व नागरिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस पोर्टल के माध्यम से सूचना के अधिकार के तहत् आवेदनों को प्रस्तुत किया जा…
ग्रहों के राजकुमार बुधदेव का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर जारी है. 4 सितंबर को 11.52 बजे बुध फिर से सिंह राशि में गोचर कर गए. 23 सितंबर तक बुध सिंह राशि में गोचर करने के बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आने वाले 18 दिन इन तीन राशियों के लिए बेहद खास होने वाले हैं. बुध ग्रह ने 19 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश किया था. इसके बाद यह वक्री अवस्था में फिर से कर्क राशि में 22 अगस्त 2024 को आ गए थे. अब बुध मार्गी हो चुके हैं और फिर से सिंह राशि…
गणपति बप्पा के स्वागत के लिए उनके भक्त पूरी तरह से तैयार हैं. 6 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेशजी हर घर में विराजमान होंगे. इस मौके पर बप्पा के स्वागत के लिए दरवाजे को फूलों और आम के पत्तों से सजाया जाता है. इसके लिए आप इन नई डिजाइन का यूज कर सकते हैं. अगर आप रिबन से फूलों का आर्च बनाना चाहते हैं तो पहले गैंदे के फूल को पिरोएं और फिर सफेद फूलों को पिरोएं. अब चार-पांच फूल और पिरोकर धागा तैयार कर लें. अपने दरवाजे या मंदिर के द्वार के अनुसार कम से कम…
सत्ता में आने के लिए मुफ्त की रेवड़ी बांटने का कल्चर देश के कई राज्यों पर भारी पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के बाद कांग्रेस शासित कर्नाटक राज्य भी कंगाल होने की कगार पर पहुंच गया है। कर्नाटक कर्ज के दलदल में डूबता जा रहा है। राज्य पर कर्ज का बोझ 5.97 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। भारीभरकम कर्ज के कारण कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ठेकेदारों का 25,000 करोड़ बकाया भी नहीं चुका पा रही है। इसके कारण आने वाले दिनों में विकास कार्य ठप हो गया है। सरकार ने कई परियोजनाओं को रोकने का फैसला किया है।…
