Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को लाइसेंस देने से इनकार करने के अपने आदेश पर फिर से विचार करने का निर्देश देते हुए, माना है कि पोकर (ताश का खेल) और रम्मी कौशल के खेल हैं, जुआ नहीं. एम/एस डीएम गेमिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर एक रिट याचिका का निपटारा करते हुए न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने कहा, “विभिन्न पहलुओं पर विचार करने पर, हमारा विचार है कि संबंधित अधिकारी को उक्त मुद्दे पर शीर्ष अदालत और विभिन्न उच्च न्यायालयों के फैसलों की जांच करने के बाद पहलू पर गौर करना चाहिए. केवल…
मुंबई। मुंबई के ‘लालबागचा राजा’ ने अपना 2024 अवतार पेश किया है, जिसमें अनंत अंबानी द्वारा भेंट किया गया 20 किलो का सोने का मुकुट शामिल है. 5 सितंबर को सामने आया पहला लुक सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है, जो इस त्योहार की परंपरा और विलासिता के मिश्रण को दर्शाता है.भारत की सबसे प्रतिष्ठित गणेश मूर्तियों में से एक लालबागचा राजा को हर साल हज़ारों भक्तों द्वारा आकर्षित किया जाता है, जिनमें से प्रत्येक देवता की भव्यता को देखने की उम्मीद करता है. इस साल मूर्ति को 15 करोड़ रुपये मूल्य के भव्य सोने के मुकुट…
नई दिल्ली। भारत की औषधि विनियामक संस्था ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने प्रेसबायोपिया से पीड़ित लाखों लोगों के लिए पढ़ने के चश्मे की ज़रूरत को खत्म करने के एक नए उपचार को मंज़ूरी दी है. यह एक आम उम्र से संबंधित दृष्टि संबंधी बीमारी है, जो 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित करती है. मुंबई स्थित एन्टोड फ़ार्मास्युटिकल्स ने प्रेसवू आई ड्रॉप विकसित की है, जिसका उद्देश्य इस उम्र से संबंधित दृष्टि संबंधी स्थिति का इलाज करना है, जो दुनिया भर में 1.09 बिलियन से 1.80 बिलियन लोगों को प्रभावित करती है. प्रेसबायोपिया का इलाज लंबे…
बलरामपुर। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले अंतरराज्यीय मार्ग पर आज सुबह से आवागमन ठप है. सुबह करीबन 6 बजे मध्य प्रदेश से आ रहा एक ट्रेलर बलंगी पुलिस चौकी के समीप सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ब हो गया है.बताया जा रहा है कि ट्रेलर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ एक क्रेन लेकर आ रहा था, जो सुबह पुलिस चौकी के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है. पुलिस प्रशासन इस प्रयास में है कि…
हरियाणा में देवीलाल परिवार फिर से एक हो सकता है। इसके संकेत भाजपा में फूट से हरियाणा की राजनीति में तेजी से बदल रहे समीकरण से मिल रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव से पहले अलग हुआ चौटाला परिवार 2024 विधानसभा चुनाव से पहले एक हो सकता है। आज डबवाली में इसके संकेत दिग्विजय चौटाला ने दिए हैं। दिग्वजय चौटाला ने कहा कि अगर बड़े चौटाला साहब (ओम प्रकाश चौटाला) चुनाव लड़ते हैं तो मैं डबवाली से चुनाव नहीं लड़ूंगा। उनके सामने परिवार का कोई सदस्य चुनाव में नहीं उतरेगा। अगर वे डबवाली से लड़ेंगे तो मैं अपना नामांकन पत्र उसी…
जबलपुर में एक गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की 70 से ज्यादा छात्राओं को 4 दिन से वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को छात्राओं ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल और पुलिस से की है। सभी बीए फर्स्ट से लेकर फाइनल ईयर की छात्राएं हैं। छात्राओं के मुताबिक, उनके वॉट्सऐप पर गंदे वीडियो और मैसेज किए गए। इसके बाद से उनके पास किसी शख्स का वॉयस और वीडियो कॉल आ रहा है। वह खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर कहता है- ऐसी चीजें देखती हो, इसकी शिकायत पेरेंट्स से करूंगा। बचना चाहती हो तो पैसे देना होंगे। ऐसा…
सिक्किम के पाकयोंग जिले में गुरुवार(5 सितंबर) को एक सड़क दुर्घटना में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के ज़ुलुक जाते समय हुई। 3 की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं एक जवान की अस्पताल के लिए जाते समय मौत हो गई। मरने वालों में मध्य प्रदेश के सिपाही प्रदीप पटेल, इंफाल के CFN डब्ल्यू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस…
हरिद्वार के संत समाज ने गुरुवार (5 सितंबर) को हिंदू धार्मिक संदर्भों से उर्दू शब्दों को हिंदी और संस्कृत के शब्दों से बदलने की मांग रखी। संतों ने कहा- शाही और पेश्वाई जैसे उर्दू शब्द मुगल सल्तनत की याद दिलाते हैं। कुंभ में होने वाले स्नान को भी शाही स्नान कहा जाता है। यह शब्द भारतीय संस्कृति की परंपरा में नहीं है। जल्द ही अलग-अलग अखाड़ों से मीटिंग की जाएगी, जिसमें इन शब्दों को हटाने के प्रस्ताव पर जोर दिया जाएगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा- यह प्रस्ताव उन सभी शहरों के प्रशासन को भेजा जाएगा…
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हैं। इसके लिए आज बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले पीडीपी व अन्य दल घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं। चुनाव से पहले जारी किए गए बीजेपी के घोषणा पत्र में यहां की आवाम को कई गारंटियां दी गई हैं। आइए पढ़ते हैं बीजेपी के मेनिफेस्टो से जुड़ी खास बातें। डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास बन चुका है, ये…
महंगाई की मार के बीच आम जनता को बड़ी राहत मिली है। अगस्त में घर में पकाए जाने वाले भोजन की लागत में कमी आई है। इनमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन शामिल हैं। इन दोनों थालियों की लागत घटने में सावन के पवित्र महीने की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान कई जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शाकाहारी भोजन की कीमत अगस्त में 31.2 रुपये रह गई। यह जुलाई के 32.6 रुपये प्रति प्लेट से 4 प्रतिशत कम है। मांसाहारी थाली भी जुलाई की तुलना में 3 फीसदी सस्ती हुई। टमाटर और पोल्ट्री…
