Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली | भारत आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा संचालित एक नए युग के मुहाने पर खड़ा है, जहाँ सरकार ने ‘इंडियाएआई मिशन’ के लिए पांच वर्षों में 10,300 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं और 38,000 जीपीयू तैनात किए हैं, एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे के विस्तार से लेकर स्वदेशी मॉडल को बढ़ावा देने और स्टार्टअप्स का समर्थन करने तक, देश एक मजबूत एआई पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है जो नागरिकों को लाभान्वित करता है और नवाचार को बढ़ावा देता है। कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और शासन के क्षेत्रों में की गई…
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। RBI के आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 98.4% से अधिक ₹2000 के नोट बैंकिंग चैनलों में वापस आ चुके हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि बड़े नोटों का परिसंचरण अब काफी हद तक नियमित हो गया है और नकदी की आपूर्ति संतुलित स्थिति में पहुंच रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से नोटबंदी और डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया को समर्थन मिलेगा। अब बैंकों में ₹2000 के नोटों की उपलब्धता और उनकी वैधता को लेकर आम जनता में भ्रम की…
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को उनकी दमदार और वर्सेटाइल परफॉर्मेंस के लिए हमेशा सराहा गया है। 1978 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर नेशनल फिल्म अवॉर्ड और पद्म श्री जैसे बड़े सम्मान हासिल किए। लेकिन हाल ही में नाना ने अपने जीवन से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसने कई लोगों को चौंका दिया। नाना ने अपने करियर को लेकर बात की और उन्होंने कहा कि अगर वो फिल्मों में नहीं आते तो अंडरवर्ल्ड डॉन बन जाते। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वो गैंगस्टर मन्या सुर्वे के रिश्तेदार हैं। फिल्मों…
India vs Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देश हैं और दोनों ही देशों में क्रिकेट बहुत ही लोकप्रिय है। इसी वजह से जब दोनों देशों के बीच मुकाबला होता है, तो क्रिकेट फैंस बहुत ही ज्यादा रोमांचित होते हैं। मैदान पर तनाव, उत्साह और गुस्सा सभी तरह की भावनाएं देखने को मिलती है। अभी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आपस में सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशियन क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आती हैं। अब साल 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें दो आईसीसी टूर्नामेंट में भिड़ती हुई नजर आएंगी। 15 फरवरी को…
Gold Silver Rate Today 2 Jan: नए साल 2026 की आज से शुरूआत हो गई है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों ने खूब अपने तेवर दिखाए है वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है और सारे रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी लेकिन आज साल के दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने के भाव में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली में आज 2 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,35,220 रुपये…
बस्तर : नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी संगठन की बटालियन नंबर-1 का कमांडर बारसे देवा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि बारसे देवा के साथ लगभग 40 माओवादी नेशनल पार्क क्षेत्र से सरेंडर के उद्देश्य से तेलंगाना पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि बारसे देवा सहित सभी माओवादी तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष सरेंडर करेंगे। High Speed Trial Track: राजस्थान में बनेगा देश का पहला हाई स्पीड ट्रायल ट्रैक, 230 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन तेलंगाना पुलिस अगले एक-दो दिनों में बारसे देवा और अन्य माओवादियों को औपचारिक रूप…
High Speed Trial Track: रेते के धोरों और सांभर झील के सफेद विस्तार के बीच भारत अपनी रफ्तार की नई इबारत लिखने जा रहा है। साल 2026 राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा, जब नागौर के चौसला में बन रहा देश का पहला हाई स्पीड ट्रेन ट्रायल ट्रैक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। 820 करोड़ की लागत और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग के साथ तैयार यह 63.5 किमी लंबा ट्रैक भारत को दुनिया के उन चुनिंदा चार देशों (अमेरिका, चीन, जापान) की कतार में खड़ा कर देगा, जिनके पास अपना हाई-स्पीड टेस्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर है। यहां विश्व विख्यात सांभर झील क्षेत्र में हाई…
CG Weather Update: ठंड के बीच पुराने साल को विदाई देने के बाद नववर्ष के पहले महीने में लोगों को भी सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा. छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि के आसार है, लेकिन इसके बाद आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है. दुर्ग संभाग में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को यहां एक-दो पॉकेट में शीत लहर चली. हालांकि प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दुर्ग में ही दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री…
Rashifal 2 January 2026: 2 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- मेषराशि आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. आप अपने दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है. आपने यदि खानपान में बदलाव किया, तो पेट संबंधित…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने मदिरा पर लगने वाले वैट को पूरी तरह खत्म करने का महत्वपूर्ण फैसला किया है। अब तक मदिरा पर 8.50 प्रतिशत वैट वसूला जाता था, लेकिन वाणिज्यिक कर विभाग ने अधिसूचना जारी कर इसे समाप्त कर दिया है। नया प्रावधान 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में शराब की बिक्री पूरी तरह सरकारी प्रणाली के तहत होती है, जिसे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड संचालित करता है। अब तक स्थिति यह थी कि सरकार द्वारा गठित संस्था को ही राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के जरिये वैट जमा करना पड़ता था। विभाग का मानना…
