Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी विश्वास निर्माण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दोनों देशों ने एक-दूसरे के परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान किया। यह प्रक्रिया द्विपक्षीय समझौते के तहत तय समय पर पूरी की गई, जिसके अनुसार दोनों देश हर वर्ष एक-दूसरे को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा करते हैं। इस कदम का उद्देश्य परमाणु सुरक्षा और पारदर्शिता को बनाए रखना है। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची भी साझा की। भारत ने पाकिस्तान से आग्रह किया कि भारतीय नागरिकों और मछुआरों…
रायपुर : नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे दो युवकों को रायपुर–धमतरी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे का सामना करना पड़ा। राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभनपुर के पास इंडियन ढाबा के करीब बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और आसपास अफरा–तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक मरकाम और दिपांशु शर्मा नए साल की पार्टी के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक तेज…
बिलासपुर : नगर निगम के जोन क्रमांक 2 के राजस्व निरीक्षक (आरआई) रामनारायण देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। उन पर 14.18 लाख रुपए के टैक्स घोटाले का आरोप है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने यह कार्रवाई की है। रामनारायण देवांगन पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान संपत्तिकर, समेकित कर और यूजर चार्ज के रूप में वसूल की गई 14,18,207 रुपए की राशि को निकाय कोष में जमा न करने का आरोप है। इसे गंभीर आर्थिक अनियमितता माना गया है। इस अनियमितता के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 09 (1) (ख)…
गरियाबंद : कलेक्टर बीएस उइके ने आज नववर्ष के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य, श्रम, योजना एवं सांख्यिकी, खनिज विभाग, निर्वाचन शाखा, पीएमजीएसवाय, शिक्षा, आबकारी, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग एवं उद्यानिकी विभाग, लोक सेवा केंद्र के कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय के शाखाओं में जाकर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना, फाइलों का भंडारण एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित शासकीय कर्मियों की जानकारी ली। कार्यलयीन समय पर अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने…
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए ऑलराउंडर को विजय हजारे ट्रॉफी में भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू वनडे टूर्नामेंट के एक मुकाबले में इस खिलाड़ी ने गेंदबाजी में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और अपने 10 ओवर के कोटे में 123 रन खर्च कर दिए। इस दौरान बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर प्रहार किया, जिससे यह प्रदर्शन टूर्नामेंट के सबसे महंगे स्पेल में शामिल हो गया। read also: रायगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 22.20 लाख क्विंटल उपार्जन, किसानों को 50 हजार लाख से अधिक का भुगतान इस खराब गेंदबाजी के साथ…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना साल 2025 में शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। लगातार बेहतरीन पारियों के दम पर वह इस साल की सबसे बड़ी रन मशीन बनकर उभरी हैं। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक स्मृति कुल रनों के मामले में एक नया कीर्तिमान रचने के बेहद करीब हैं और अगर आज वह 62 रन बना लेती हैं, तो इस साल के टॉप रन स्कोरर की सूची में शुभमन गिल को पीछे छोड़ देंगी। read also: Superfoods for New Year: नए साल में हेल्दी शुरूआत… 10 सुपरफूड्स जो बनाएंगे आपको फिट और एनर्जेटिक क्रिकेट विशेषज्ञों का…
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान नए साल पर अपने फैंस को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े संकेतों और निर्देशक की ओर से दी गई हिंट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि नए साल के मौके पर फिल्म का टीजर, फर्स्ट लुक या आधिकारिक अपडेट सामने आ सकता है। read also: रायगढ़ में धान खरीदी तेज, अब तक 22.20 लाख क्विंटल उपार्जन, किसानों को 50 हजार लाख से अधिक का भुगतान दरअसल, निर्देशक…
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उनकी फिटनेस और पूरी तरह फॉर्म में आने की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से पांड्या की चोट और फिटनेस संबंधी चुनौतियों ने उन्हें टेस्ट टीम से दूर रखा है। read also: UPSC CDS 2025 Result घोषित: सीडीएस-1 परीक्षा का परिणाम जारी, 535 उम्मीदवार SSB इंटरव्यू के लिए चयनित पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोबिन उथप्पा ने इस मामले पर BCCI से सीधे सवाल किया कि क्या हार्दिक को टेस्ट टीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है और उन्हें…
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस्राइल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस फैसले की जानकारी देते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप के योगदान को देखते हुए पुरानी परंपराओं से हटकर यह निर्णय लिया गया है। बताया गया कि मध्य पूर्व में शांति प्रयासों और कूटनीतिक पहल के लिए ट्रंप की भूमिका को इस सम्मान का आधार माना गया है। read also: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज शीतलहर का अलर्ट, ठंड करेगी परेशान इस्राइली पीएम ने कहा कि ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान इस्राइल और क्षेत्रीय देशों के…
देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगहों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ। खराब मौसम के कारण करीब 600 उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि 100 से अधिक ट्रेनें देरी से चलीं या उनके समय में बदलाव करना पड़ा। यात्रियों को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। read also: CG B.Sc. Nursing Admission: 10 परसेंटाइल वालों को भी मौका, चिकित्सा शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों…
