Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Gold Rate Today 26 December 2025: क्रिसमस की छुट्टियां खत्म होते ही सर्राफा बाजार में फिर से हलचल तेज हो गई है। 26 दिसंबर 2025 की सुबह देशभर में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता तक सोने के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। Indian Railways Fare Hike: आज से लंबी दूरी के रेल सफर पर बढ़ा किराया, जानें कितने रुपये ज्यादा चुकाने होंगे बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मजबूत निवेश मांग के कारण गोल्ड में तेजी का ट्रेंड फिलहाल बना…
Indian Railways Fare Hike: भारतीय रेल ने ट्रेनों के किराये में बदलाव किया है, जो शुक्रवार से लागू हो गया. 215 किलोमीटर से ज्यादा के यात्रियों को अब हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे. वहीं उपनगरीय ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट धारकों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि 21 दिसंबर को मंत्रालय ने ट्रेनों के किरायों में 26 दिसंबर से बढ़ोतरी की घोषणा की थी. साल में यह दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले जुलाई में यात्री किराए वृद्धि देखने को मिली थी. रेलवे ने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व पीएम ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटलजी ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देशवासियों के हृदय में बसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। वे एक प्रखर वक्ता के साथ-साथ…
*सफलता की कहानी* *सुशील प्रधान का जीजीयू में नेशनल डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ चयन* सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 दिसंबर 2025/ जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कांदूरपाली के एक होनहार युवा सुशील प्रधान ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो गरीबी और अभाव भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकते। सुशील का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित संस्था भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की ‘नेशनल डॉक्टोरल फेलोशिप’ के लिए हुआ है। वर्तमान में वे गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के शिक्षा विभाग से अपना शोध (पीएचडी) कार्य कर रहे हैं। सुशील की यह यात्रा संघर्षों की…
*गुरु घासीदास जयंती पर्व पर ग्राम भिनोदा में रक्तदान शिविर :, सेवा-समर्पण, मानवता का जीवंत उदाहरण* सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 दिसंबर 2025/बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर जिले के ग्राम भिनोदा में मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए रक्तदान महादान की भावना के साथ एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इस शिविर ने सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदना का ऐसा संदेश दिया, जो लंबे समय तक समाज को प्रेरित करता रहेगा। इस रक्तदान शिविर में ग्राम भिनोदा सहित आसपास के गांवों के कुल 25 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं के चेहरों…
बिलासपुर। बहतराई आउटडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य समापन गुरुवार को हुआ। समापन कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में राज्यपाल रामेन डेका ने कहा, इस आयोजन से युवाओं की प्रतिभा को बड़ा मंच मिला। आधी रात थाने में गूंजे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, ग्रामीणों ने रात भर काटा बवाल, खैरागढ़ पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल… महोत्सव में 14 विधाओं में प्रदेशभर के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। लोक, सूफी…
खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के करमतरा गांव में एक मामूली मकान विवाद ने ऐसा तूल पकड़ लिया कि आधी रात गांव से लेकर थाने तक हालात बेकाबू हो गए. बीती रात करीब 12 बजे सैकड़ों ग्रामीणों का आक्रोश जालबांधा चौकी तक जा पहुंचा, जहां जमकर नारेबाजी हुई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए. मामला भूपत साहू और तेजेश्वरी साहू के बीच लंबे समय से चले आ रहे मकान विवाद से जुड़ा है, जो समय रहते नहीं सुलझाया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि भूपत साहू लगातार गांव में तनाव की स्थिति पैदा कर रहा था, लेकिन पुलिस…
US Army Airstrikes In Nigeria: अमेरिका ने गुरुवार रात नाइजीरिया में आतंकी संगठन ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस दौरान यूएस आर्मी ने नाइजीरिया में आईएसआईएस (ISIS) आतंकियों के खिलाफ कई घातक हवाई हमले किए।इसकी जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में ISIS आतंकियों को ‘आतंकी कचरा’ बताते हुए लिखा-यह संगठन लंबे समय से निर्दोष ईसाइयों की हत्या कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने कई परफेक्ट स्ट्राइक कीं। ट्रंप ने मारे गए आतंकियों को भी क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा- Merry Christmas…
जगदलपुर/ओड़िसा : ओड़िसा के कंधमाल जिले में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में जवानों ने 2 महिला और 4 पुरुष सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर गणेश उईके के अलावा एरिया कमेटी मेंबर (ACM) बारी उर्फ राकेश शामिल है. कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ बीती रात से जारी है. बीती रात जहां सुरक्षा बल के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें सुकमा का रहने वाला एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और बीजापुर का अमृत दलगम सदस्य बारी उर्फ राकेश शामिल था. दोनों…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को झटका लगा है। रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद कर दी गई है, यात्रियों की कमी के चलते तीन कंपनियों ने उड़ानें रोक दी हैं। बिलासपुर-अंबिकापुर रूट भी पहले ही ग्राउंड हो चुका है। बता दें कि, कम यात्री और घाटे की वजह से कंपनियों ने यह फैसला लिया है। राज्य सरकार की हवाई संपर्क योजना को झटका लगा है। अब यात्रियों को फिर से लंबे सफर और सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ेगा। रायपुर से जगदलपुर की दूरी करीब 300 किलोमीटर है, जो अब सड़क मार्ग से कई घंटे लगाकर तय करनी पड़ेगी। इससे यात्रियों, व्यापारियों…
