Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
ICC Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज अगले महीने खेली जाएगी। जल्द ही न्यूजीलैंड की टीम भारत आ जाएगी, इस बीच सीरीज शुरू होने से पहले ये जान लीजिए कि दोनों टीमों की आईसीसी वनडे रैंकिंग कैसी है। रैंकिंग देखकर ऐसा लगता है कि जब वनडे के लिए दोनों टीमें आमने सामने आएंगी तो मुकाबला काफी कड़ाकेदार होगा। 11 जनवरी से खेली जाएगी तीन मैचों की वनडे सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ करेगी। 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत…
Turkey Plane Crash: लीबिया के मिलिट्री चीफ, 4 अधिकारियों और 3 क्रू मेंबर्स को ले जा रहा एक प्राइवेट जेट तुर्किये की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। लीबिया के अधिकारियों ने बताया कि क्रैश का कारण विमान में तकनीकी खराबी थी। तुर्किये के अधिकारियों ने बताया कि लीबिया का प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच मिलिट्री सहयोग बढ़ाने के मकसद से हाई-लेवल डिफेंस बातचीत के लिए अंकारा में था। लीबिया के प्रधानमंत्री ने की पुष्टि लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हामिद दबीबा ने जनरल मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद और…
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा व अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में गुप्त सहयोग की पोल खोल दी है। पेंटागन रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने पाकिस्तान में संभवतः एक सैन्य अड्डा स्थापित करने पर भी विचार किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को संसद में प्रस्तुत अपनी वार्षिक ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से संबंधित सैन्य और सुरक्षा घटनाक्रम रिपोर्ट 2025’ में बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अतिरिक्त सैन्य सुविधाएं स्थापित करने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है और योजना बना रही है। पाकिस्तान समेत कई देशों में बेस बनाना…
Winter Business Idea: एक समय था जब महिलाएं आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर थीं पर बदलते समय के साथ इस बात में काफी बदलाव आया है। अब आर्थिक रूप से भी महिलाएं घर के पुरुषों की मदद कर रही हैं और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। महिलाएं खूब पढ़-लिखकर नौकरी के पेशे में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन आज के समय में भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो काम तो करना चाहती हैं लेकिन घर से बाहर नहीं निकल सकतीं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं जो कम लागत में…
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड (NABARD) ने नौकरी की तलाश कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी भर्ती निकाली है. बैंक ने अलग-अलग स्पेशलिस्ट पदों पर कुल 17 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी, जिसमें अच्छी सैलरी और लंबे समय तक काम करने का मौका मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नाबार्ड की ओर से साफ किया गया है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पहले 2 साल के लिए की जाएगी. जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर इस…
आजकल वाईफाई का खूब यूज हो रहा है. कई बार लोग वाईफाई कनेक्शन लेने के बाद उसका पासवर्ड चेंज नहीं करते हैं. एक ही पासवर्ड रखना भले ही सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं. इसलिए कुछ समय बाद वाईफाई का पासवर्ड बदलने की सलाह दी जाती है. इससे आपका कनेक्शन भी सिक्योर रहता है और स्पीड भी असर नहीं पड़ता. आज हम आपको वाईफाई पासवर्ड न बदलने पर होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं. पासवर्ड न बदलने के नुकसान एक्सेस हो जाती है आसानी- अगर आप सालों तक वाईफाई के पासवर्ड चेंज नहीं…
रायपुर/नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ड्यूटी पर मौजूद जवान ने खुद को गोली मार ली। आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाॅक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। नारायणपुर जिल के थाना कोहकमेटा एरिया के आरक्षक नंबर 428 पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही…
रायपुर : शिक्षक युक्तियुक्तकरण को करीब छह माह हो गए है. इसके बाद भी जिले के 11 शिक्षकों ने नए स्कूलों में अभी तक ज्वाइनिंग नहीं दी है. जबकि उनका अभ्यावेदन अमान्य घोषित हो चुका है. ऐसे शिक्षकों के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. इसलिए जेडी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए जांच दल का गठन किया है. जिसका जिम्मा डीईओ और बीईओ को सौंपा गया है. इससे पदभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों में हड़कम्प मच गया है. शासन के आदेश पर जिले में जून माह में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया. इसमें शहर और आसपास…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली. अगले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक हल्की गिरावट होने और उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. रायपुर का तापमान सामान्य के आसपास राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. शहर में दिन के…
कोरबा : कोरबा में रामपुर-जोगीपाली के बीच दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करतला सीएचसी के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक रायगढ़ जिले से दो साथियों के साथ मेला देखने आया था। वह मेले में दोस्तों को छोड़ नाना के घर लौट रहा था। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थानांतर्गत ग्राम नहरपाली में संजय मांझी निवास करता है। उसका इकलौता पुत्र बिरेंद्र कुमार मांझी…
