Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अगर किसी छात्र के मन में अब भी कोई सवाल या असंतोष है, तो उसके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Central Board of Secondary Education ने इस साल पहली बार छात्रों को एक अतिरिक्त अवसर देने का फैसला किया है। अब विद्यार्थी सीधे सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच करवा सकेंगे। बोर्ड का यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। Raigarh Window AC Blast: रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके…
Raigarh Window AC Blast: रायगढ़ जिले की आईटीआई कॉलोनी में गुरुवार को एक हादसा हो गया। घर में लगे विंडो एसी के कंप्रेसर में हुए तेज धमाके से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में आईटीआई कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। छत्तीसगढ़ की पुरानी विधानसभा भवन में शुरू होगी फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई, युवाओं को मिलेगा नया अवसर वहीं उनका…
रायपुर : नवा रायपुर में स्थायी कैंपस बनने तक एनआईएफटी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी रायपुर का संचालन पुराने विधानसभा भवन से किया जा रहा है। नए विधानसभा भवन के नवा रायपुर स्थानांतरित होने के बाद पुराने भवन को फैशन डिजाईनिंग की पढ़ाई के लिए के अस्थायी कैंपस के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से संस्थान ने यहां पर अपना काम शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ विस के पुराने भवन को अब नए उपयोग के लिए राज्य सरकार ने पुराने विधानसभा परिसर में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की गतिविधियां शुरू करने की दिशा…
अभनपुर : ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान उपसरपंच के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। उपसरपंच पोखन लाल यदु ने थाना गोबरा नवापारा में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार, 24 जून को ग्राम पंचायत जौंदी में आमसभा आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर चर्चा हो रही थी। बताया गया कि सूची में कुल 169 हितग्राहियों के नाम थे, जिनमें से 120 लोगों के नाम शामिल नहीं होने पर कुछ ग्रामीणों द्वारा…
Train Cancelled : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 25 जून से 29 जून तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही 3 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर चलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से यात्रा…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले पारंपरिक सामाजिक जुलूसों में डीजे , ब्रास बैंड, धुमाल और आतिशबाजी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले एक हालिया नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी है। ‘सूफी इस्लामिक बोर्ड द्वारा दायर रिट याचिका पर त्वरित सुनवाई करते हुए जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी किए गए विवादित आदेश के क्रियान्वयन को आगामी सुनवाई तक स्थगित कर दिया है। अदालत ने माना कि चूंकि मोहर्रम पर्व के धार्मिक अनुष्ठान पहले से ही जारी हैं और मुख्य जुलूस 26 जून को है,…
Citizenship Proof: पासपोर्ट सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही जारी किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद यह नागरिकता साबित करने का पुख्ता दस्तावेज़ नहीं है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर यह स्पष्टीकरण देकर एक नई बहस छेड़ दी है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर भारत में नागरिकता का अंतिम और अकाट्य प्रमाण क्या है। Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका, इमर्जेंसी घोषित पासपोर्ट केवल एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट विदेश मंत्रालय…
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए “गंभीर नुकसान” के कारण बंद कर दिया गया है। देशकी कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को…
Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कई जिलों में गरज और चमक के साथ ही मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा ? Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: कैटरीना और विक्की के बेटे विहान को लेकर दादा शाम कौशल का बड़ा खुलासा, बताया किस जैसा दिखता है पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम ?…
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं, अब हाल में ही दोनों मम्मी-पापा बने हैं। बेटे विहान के जन्म के बाद से ही दोनों अपने पेरेंटहुड को काफी एंजॉय कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ने अभी अपने बेटे को लाइमलाइट और मीडिया की चकाकौंध से बिल्कुल दूर रखा है, यहां तक कि बेटे के चेहरे की झलक भी अपने फैंस के साथ साझा नहीं की है, लेकिन कई मौके ऐसे रहे हैं, जब विक्की कौशल ने अपने पापा बनने की खुशी…

