Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना की बीच सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में भी गिरावट आई। तीन हफ्ते का उच्च स्तर को छूने के बाद सोने की कीमतों में 1% की गिरावट देखी गई। बिहार में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इस बीच सोने की कीमत में आज गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने की कीमत में करीब 200 रुपये की गिरावट आई है। सुबह 10 बजे…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की जहरीली वायु गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताई है। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा ने कहा कि स्थिति बहुत गंभीर है और मास्क भी पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने वकीलों से वर्चुअल माध्यम से सुनवाई में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर मैं चीफ जस्टिस से बात करूंगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली में जहरीली होती वायु गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त की और वकीलों से सुनवाई के लिए वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होने को कहा। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा ने सुनवाई के दौरान कहा कि स्थिति बहुत-बहुत गंभीर है। मास्क से भी काम नहीं…
भारत ने प्रोजेक्ट के-5 स्टेज-2 रॉकेट मोटर का सफलतापूर्वक स्थैतिक परीक्षण किया है। यह देश की अगली पीढ़ी की पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) क्षमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। इस सफलता के बाद, भारत अब K-5 पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण की तैयारी करेगा। रक्षा क्षेत्र में भारत एक और बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। दरअसल, भारत ने प्रोजेक्ट के-5 स्टेज-2 रॉकेट मोटर का स्टैटिक टेस्टिंग सफलतापूर्वक करने के बाद अब भारत K-5 बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की तैयारी में जुट गया है। अगर, यहां सफलता मिलती है तो दुश्मनों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। इस बैलिस्टिक…
भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेन में सफर करने वालों को ‘नो फूड ऑप्शन’ नहीं मिलेगा। यानी, टिकट बुक करते समय यात्री अब ‘बिना भोजन’ का विकल्प नहीं चुन पाएंगे। इस फैसले के बाद यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है। पहले यात्रियों को यह सुविधा दी जाती थी कि वे चाहें तो टिकट के साथ खाना न लेने का विकल्प चुन सकते थे। लेकिन रेलवे ने अब यह विकल्प हटाकर सभी यात्रियों के लिए भोजन चार्ज को अनिवार्य (mandatory) कर दिया है। इससे…
कहते हैं मेहनत और हिम्मत हो तो किस्मत खुद रास्ता बना देती है। ऐसा ही कर दिखाया है प्रेम वत्सल (काल्पनिक नाम) जैसे भारतीय मूल के उस उद्यमी ने, जिसने मात्र 8 डॉलर से अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और आज $100 अरब की कंपनी के मालिक बन चुके हैं। 75 साल की उम्र में भी उनका जोश कम नहीं हुआ है, बल्कि वे अब कनाडा के सबसे अमीर भारतीय बन चुके हैं। भारत के एक छोटे शहर से कनाडा पहुंचे इस व्यक्ति ने शुरुआती दिनों में छोटे-छोटे काम किए। कभी गैस स्टेशन पर नौकरी की, तो कभी रेस्तरां…
शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए इंश्योरेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियां इस समय बेहतरीन मौके पेश कर रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई ब्रोकरेज हाउस ने बीमा कंपनियों के शेयरों पर “Buy” रेटिंग दी है और आने वाले महीनों में 20–30% तक रिटर्न की उम्मीद जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि बीमा सेक्टर में बढ़ती मांग, पॉलिसी की डिजिटल बिक्री और हेल्थ इंश्योरेंस की तेजी से ग्रोथ के कारण इन कंपनियों के शेयरों में दमदार उछाल देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, ये 4 इंश्योरेंस कंपनियां निवेश के लिहाज से सबसे बेहतर मानी…
AIIMS Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 69 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कई विभागों में पद भरे जाएंगे. इनमें ट्यूटर या क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर अकाउंट ऑफिसर, स्टोर कीपर, जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट (ईएनटी), ऑप्टोमेट्रिस्ट, टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी), टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी), ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन और मोर्चरी अटेंडेंट…
Body Warning Signs: हमारा शरीर एक बेहद समझदार मशीन है. यह बिना बोले भी हमें संकेत देता है कि उसे हमारी मदद की जरूरत है. लेकिन, अक्सर हम इन संकेतों को नजरअंदाज़ कर देते हैं, या फिर उन्हें सामान्य थकान या तनाव समझकर टाल देते हैं. यही लापरवाही धीरे-धीरे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर की जरूरतों को पीछे छोड़ देते हैं. नींद कम हो जाती है, खानपान बिगड़ जाता है और तनाव हर दिन का हिस्सा बन जाता है. ऐसे में शरीर जब थक जाता है या अंदरूनी…
Mobile Number: क्या आपने कभी सोचा है कि हर भारतीय मोबाइल नंबर की शुरुआत +91 से ही क्यों होती है? चाहे आपका नेटवर्क किसी भी कंपनी का हो Jio, Airtel, BSNL या Vi सभी नंबरों में यही कोड पहले दिखाई देता है. लेकिन आखिर यह +91 आया कहां से और क्यों कभी बदला नहीं, जबकि 2G से लेकर 5G तक मोबाइल टेक्नोलॉजी में जबरदस्त बदलाव आ चुके हैं? चलिए जानते हैं इस रहस्यमय कोड की पूरी कहानी. अंतरराष्ट्रीय पहचान का कोड दरअसल, +91 भारत का कंट्री कोड (Country Code) है. जब भी कोई विदेशी व्यक्ति भारत में कॉल करता है,…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 55 वर्षीय अंकुश देवांगन ने अपनी अनूठी कला से एक बार फिर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक विशेष फ्रेम भेंट किया, जिसमें संगमरमर को बारीकी से तराशकर बनाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छोटी प्रतिमा लगी हुई है। फ्रेम के पीछे अयोध्या स्थित नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर की भव्य प्रतिकृति भी उकेरी गई है। इस अद्भुत कृति को देखकर मुख्यमंत्री ने देवांगन की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।प्रतिमा को देखने के लिए फ्रेम में एक माइक्रोस्कोपिक लेंस लगाया गया है, जिसकी…
