Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप D परीक्षा 2025 को लेकर लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो सकता है। इस परीक्षा पर चल रहे विवाद के बीच अब अदालत से एक बड़ा फैसला सामने आया है। हाईकोर्ट ने रेलवे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी याचिकाओं पर अपना निर्णय सुनाते हुए परीक्षा आयोजित करने का रास्ता साफ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ उम्मीदवारों ने RRB Group D भर्ती प्रक्रिया में चयन मानदंड और परीक्षा पैटर्न को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते परीक्षा की तारीखों पर रोक लगाई गई थी। अब अदालत ने रेलवे को निर्देश दिया है कि पारदर्शिता बनाए…
SIR In CG: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 4 नवम्बर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक प्रदेश के आधे से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाताओं में से एक करोड़ 13 लाख 8 हजार 440 मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सक्रियता से मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे…
IAS Garima Agrawal: आज के दौर में जब अधिकतर युवा विदेश में बसने और बड़ी कंपनियों में करियर बनाने का सपना देखते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो देश की सेवा के लिए अपने आरामदायक जीवन को पीछे छोड़ देते हैं। ऐसी ही प्रेरक मिसाल हैं आईएएस गरिमा अग्रवाल, जिन्होंने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक करने के बाद जर्मनी में जॉब पाई, पर अंततः देश सेवा को अपनाया और सिविल सर्विस का रास्ता चुना। गरिमा अग्रवाल की कहानी उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखने से डरती हैं। उन्होंने यह साबित किया कि कोई भी क्षेत्र…
Google Maps: भारत में अब ड्राइविंग का अनुभव और भी स्मार्ट और सुरक्षित होने जा रहा है. Google ने अपने लोकप्रिय Google Maps ऐप में कुछ बड़े बदलावों की घोषणा की है. कंपनी अब इसमें Gemini AI की मदद से ऐसा फीचर जोड़ रही है जिससे यूज़र्स बिना फोन छुए, सीधे Maps से बात कर पाएंगे. यानी अब ड्राइवर हैंड्स-फ्री वॉयस कमांड के ज़रिए दिशा पूछ सकते हैं पेट्रोल पंप या पार्किंग ढूंढ सकते हैं और अपने ट्रैवल प्लान भी अपडेट कर सकते हैं. Gemini AI के साथ स्मार्ट और नैचुरल बातचीत Google के अनुसार, यह अपडेट भारत में अब…
PNB Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देशभर के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है. बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (Local Bank Officer) के पदों पर 750 भर्ती की घोषणा की है. आवेदन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 23 नवंबर 2025 तय की गई है. पंजाब नेशनल बैंक की यह भर्ती देशभर के युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है. अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना फ्यूचर बनाना चाहते…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब लगभग साफ होते नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों के बाद अब परिणामों में भी NDA ने स्पष्ट बढ़त बना ली है। ‘नाक की लड़ाई’ कहे जा रहे इस चुनाव में जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन ने विपक्षी ‘महागठबंधन’ को कड़ी टक्कर देते हुए कई सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। Exit Poll ने पहले ही एनडीए की बढ़त के संकेत दिए थे, लेकिन अब रिजल्ट ने तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी है। भाजपा और जदयू दोनों पार्टियों…
पूर्वी लद्दाख के रणनीतिक महत्व वाले न्योमा एयरबेस को भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह चालू कर दिया है। 13700 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरबेस अब फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर्स और ट्रांसपोर्ट विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह सक्षम हो गया है। चीन सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर स्थित इस एयरबेस के चालू होने से भारत की सीमा सुरक्षा में एक नया मजबूत किला तैयार हो गया है, जो लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर त्वरित प्रतिक्रिया और निगरानी को सक्षम बनाएगा। यह वही एयरबेस है जो पहले केवल एक कच्चे रनवे वाला…
1971 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गुड्डी’ ने हिंदी सिनेमा में एक नई पहचान बनाई थी। इस फिल्म से लोगों को मिली एक चुलबुली, मासूम और बिंदास लड़की — गुड्डी, जिसे निभाया था जया भादुड़ी (अब जया बच्चन) ने। उनकी अदाकारी, मासूमियत और सादगी ने उन्हें हर घर की पहचान बना दिया था। लेकिन आज वही ‘गुड्डी’ पर्दे से दूर हैं और काफी हद तक गुमनाम ज़िंदगी बिता रही हैं। ‘गुड्डी’ से मिली थी सुपरस्टार पहचान ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘गुड्डी’ में जया भादुड़ी ने एक स्कूल गर्ल का किरदार निभाया था, जो सिनेमा और धर्मेंद्र की दीवानी होती…
अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा मंगलवार को रात 8.30 बजे अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद डॉक्टर से कंसल्टेशन के बाद उन्हें कुछ दवाइयां दी गई हैं और बताया जा रहा है कि दवाई लेने के बाद गोविंदा की हालत में सुधार हुआ। लेकिन रात करीब 12.30 बजे वह फिर असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद रात करीब 1 बजे उन्हें मुंबई की क्रिटिकेअर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गोविंदा के कई सारे टेस्ट हुए। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह ठीक हैं। डॉक्टर्स…
कोरबा : कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया जहां इस घटना में दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदी बाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु दोनों को सर पर गंभीर चोटे आई है जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। कुसमुंडा थाना पुलिस से शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात लगभग 9 से 10 बजे के…
