Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Railway Fare Hike: रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. अगर आप 26 दिसंबर या उसके बाद लंबी दूरी की यात्रा ट्रेन से करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है. रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है, जो सीधे तौर पर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के बजट को प्रभावित करेगा. रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस किराया बढ़ोतरी (Fare Hike) को एक खास तरीके से लागू किया जा रहा है ताकि कम दूरी का सफर करने वाले आम आदमी पर इसका…
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड की घोषणा हो गई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। स्क्वाड में स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी मौका मिला है। पिछले कुछ समय से उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसकी मिशाल कम ही देखने को मिलती है। वरुण पहले भी टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेल चुके हैं, लेकिन तब वह असरदार साबित नहीं हुए थे। अब चार साल बाद उनकी फिर से टी20 वर्ल्ड कप में वापसी हुई है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में लुटाए खूब रन वरुण…
Facts About Indian Women: भारत में महिलाओं की कहानी अक्सर संघर्ष तक सीमित कर दी जाती है। लेकिन सच यह है कि भारतीय महिलाएं सदियों से नेतृत्व, जोखिम और नवाचार की अग्रिम पंक्ति में रही हैं, बस उनके काम को सामान्य मान लिया गया। पहाड़ों की चोटियों से लेकर हवाई जहाज के कॉकपिट तक, बाज़ारों से लेकर टेक्नोलॉजी लैब्स तक महिलाओं ने जो स्थान बनाया है, उसे दुनिया अब तक देख नहीं पाई है। सवाल यह नहीं कि महिलाओं ने क्या किया, सवाल यह है कि क्या समाज ने इसपर कितना ध्यान दिया। बहुत से लोगों को भारतीय महिलाओं से…
हाथ या पैरों की मांसपेशियों में अचानक तेज खिंचाव, असहनीय दर्द और अकड़न यानी मसल्स क्रैंप आज के समय में एक आम समस्या बनती जा रही है. बदलती लाइफस्टाइल, खराब खान-पान घंटों तक एक ही पोजीशन में बैठकर काम करना और शरीर को जरूरत भर आराम न देना इसके पीछे की बड़ी वजह मानी जाती है. अक्सर लोग इसे मामूली थकान चलने-फिरने या पानी की कमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर आपको बार-बार क्रैम्प की समस्या हो रही है, खासतौर पर रात में सोते समय या बिना किसी भारी मेहनत के तो यह सिर्फ सामान्य परेशानी नहीं हो…
Delhi Airport Advisory: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के से घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं। कोहरे का असर फ्लाइट पर भी पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस से संपर्क रखें यात्री इस एडवाइजरी में कहा गया है, ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता अभी भी जारी है। सभी उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें।’ शुक्रवार…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है कि स्पेस सेक्टर की PSU न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) अगले सप्ताह यानी बुधावार (24 दिसंबर) को नैस्डैक में सूचीबद्ध अमेरिकी सेलुलर ब्रॉडबैंड कंपनी AST SpaceMobile इंक के 6.5 टन वजनी ब्लूबर्ड-6 सैटेलाइट (Bluebird satellite) को अपने LVM-3 रॉकेट से प्रक्षेपित करेगा। दरअसल, NSIL के पास ही इसरो के LVM-3 रॉकेट से अमेरिका के कमर्शियल सैटेलाइट “ब्लूबर्ड ब्लॉक-2” या “ब्लूबर्ड-6” को पृथ्वी की कक्षा में भेजने का कॉन्ट्रैक्ट है। इसरो ने शुक्रवार को सैटेलाइट लॉन्च की तारीखों की पुष्टि करते हुए कहा, “LVM3-M6 का लॉन्च 24 दिसंबर 2025 को सुबह 8.54 बजे श्रीहरिकोटा…
Petrol Diesel Price Update: हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं—चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी। ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ…
IND vs SA: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी20 मैच में 30 रनों से हरा दिया और इसी के साथ टीम ने सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज कर ली। भारत ने हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के धमाकेदार अर्धशतकों की बदौलत 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद अफ्रीकी टीम 201 रन ही बना पाई। पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब उसने अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतते ही खास कमाल कर दिया। भारतीय टीम ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भारतीय टीम की…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर को एक बड़े प्रशासनिक फैसले के तहत नई तहसील का दर्जा प्रदान कर दिया है। इस निर्णय से लाखों आबादी को राहत मिलेगी, क्योंकि अब राजस्व और सरकारी कार्यों के लिए दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस संबंध में अधिसूचना 19 दिसंबर को राजपत्र में प्रकाशित की गई है। नई तहसील के सीमांकन के तहत उत्तर में मंदिर हसौद, दक्षिण में अभनपुर, पूर्व में गोबरा-नवापारा और पश्चिम में रायपुर को परिधि के रूप में निर्धारित किया गया है। प्रशासनिक सुविधा के लिए नवा रायपुर अटल नगर तहसील में…
68th National Shooting Championship: 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अलीगढ़ की निशानेबाज तनुश्री तोमर ने पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड पर निशाना साधा और पदक हासिल किया। तनुश्री तोमर के पदक जीतने पर अलीगढ़ के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर छा गई। नई दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 68वें राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता पिस्टल का आयोजन किया गया। किसान सुमित तोमर की 19 वर्षीय बेटी तनुश्री तोमर ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा कायम, तिलक वर्मा ने मारी…

