Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
RailOne ऐप को पिछले साल लॉन्च किया गया था. ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए ये काफी काम का ऐप है. अच्छी बात है कि इस ऐप पर एक साथ कई फीचर्स मिल जाते हैं, जिससे आपको अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं होती है. हालांकि, कई लोगों के मन में रहता है कि क्या RailOne ऐप से टिकट बुकिंग फास्ट होती है या पुराने IRCTC Rail Connect ऐप से? साथ में ये भी जानेंगे तत्काल टिकट बुक करने के लिए कौन-सा ऐप सबसे बढ़िया रहेगा. आगे बढ़ने से पहले आपको RailOne की खासियत बता देते हैं, यानी वे…
BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I (JMG/S-I) में कुल 2,482 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026, यानी आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकेंगे। उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना जरूरी है। Akshat…
19 August 2026 Rashifal: आज का दिन प्रेम, धन और निवेश के मामलों में आपके लिए क्या खास लेकर आया है? जानें किन राशि वालों को आज मिलेगा लाभ, किसे करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना। पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। Akshat Agrawal Murder Case: 2 साल बाद आया अक्षत मर्डर केस का फैसला, हत्यारे संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा मेष राशि आज साझेदारी के कामों में आपकी समझदारी और मेहनत रंग लाएगी। अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करके आप लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। हालांकि किसी मुद्दे पर बहस की स्थिति बन सकती…
Akshat Agrawal Murder Case: अंबिकापुर शहर के मनेंद्रगढ़ रोड निवासी अंबिका स्टील के संचालक महेश केडिया के 23 वर्षीय पुत्र अक्षत अग्रवाल की 20 अगस्त 2024 की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 21 अगस्त को उसी की कार में शहर से लगे चठिरमा के जंगल में मिला था। इस मामले में पुलिस ने अंबिका स्टील के ही पूर्व कर्मचारी संजीव मंडल उर्फ भानू बंगाली को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने दावा किया था कि अक्षत ने खुद उसे गोली मारने की सुपारी दी थी। वह खुद 3 पिस्टल और 31 कारतूस लेकर आया था। पहली…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में अवैध कॉलोनियों के निर्माण और अनधिकृत तरीके से जमीन के व्यपवर्तन पर रोक लगाने के लिए नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। नागरिकों के हितों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका (कालोनाइजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बन्धन तथा शर्तें) नियम, 1998 में कई प्रावधान किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉलोनाइजर और भवन निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। IND vs PAK World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नगरपालिका परिषद या नगर पंचायत क्षेत्र…
IND vs PAK World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो, तो रोमांच अपने आप चरम पर पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मुकाबला हॉकी में होने जा रहा है। दरअसल, FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी का आमना-सामना होने जा रहा है। इंग्लैंड के हाथों 2-4 की हार के बाद यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम हो गया है। जीत उसे सीधे अगले चरण में पहुंचा देगी, जबकि हार का मतलब होगा कि टीम इंडिया खिताब की दौड़ से बाहर हो जाएगी। ऐसे में भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच पर दुनियाभर के हॉकी फैंस की निगाहें टिकी…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने भारत में फांसी के जरिए मृत्युदंड दिए जाने की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मृत्युदंड को लागू करने के लिए फांसी से कम पीड़ादायक वैकल्पिक तरीके अपनाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. याचिका में मांग की गई थी कि मृत्युदंड लागू करने के लिए फांसी के बजाय ऐसा कोई वैकल्पिक तरीका अपनाया जाए, जिससे दोषी को कम पीड़ा हो और उसकी गरिमा भी सुरक्षित रहे. पीठ ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और फांसी के जरिए मृत्युदंड दिए जाने की…
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक नशे की हालत में छात्रा को ट्यूशन से घर के बजाय सुनसान इलाके में गलत इरादे से लेकर जा रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप यह पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन के बाद ऑटो से…
सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप
रायपुर: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों, सोशल मीडिया पोस्ट और उनसे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी। इस दौरान संबंधित डिजिटल सामग्री और उसके प्रसारण से जुड़े पहलुओं को देखा जायेगा। सुकमा की…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज की मुख्यधारा में लौट रही आत्मसमर्पित महिलाओं की सशक्त भागीदारी देखने को मिली। सुकमा जिले के पुनर्वास केंद्रों में रह रही 9 महिलाओं ने अपनी स्वेच्छा से बिलासा हैंडलूम एम्पोरियम के कोसा और कॉटन परिधान पहनकर रैंप वॉक किया। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस (7 अगस्त) के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्वदेशी फैशन शो और ग्रामोद्योग हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम…
