Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Chhattisgarh Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी है. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है. सोमवार को कोरबा में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई. रायपुर में करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान नीचे आ गया है. मौसम विभाग ने 18 अगस्त को उत्तरी इलाकों के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है. रायपुर समेत 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ना KBC, ना फिल्म! अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख रुपये, 5 साल तक होती रहेगी तगड़ी…
अमिताभ बच्चन हर साल केबीसी के अलावा ब्रेंड्स और फिल्मों से मोटी कमाई करते हैं. 83 साल की उम्र में भी वह मेहनत करने से बिल्कुल नहीं घबराते हैं. लेकिन अब अमिताभ बच्चन बिना कुछ किए घर बैठे 33 लाख रुपये की अच्छी-खासी कमाई करने वाले हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी के तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड ट्रूनेटिव एफएंडबी प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दे दिए हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज की वेबसाइट Zapkey के मुताबिक, यह डील हर महीने 33 लाख रुपये के किराए पर हुई है. Chhattisgarh News: 1 करोड़…
Airtel ने Starlink की मदद से सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी सर्विस शुरू की है. एलिजिबल ग्राहकों को ये सर्विस 30 दिनों तक मुफ्त मिलेगी. इसके जरिए यूजर बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कुछ जरूरी सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, आपको बता दें कि फिलहाल इस सर्विस को कंपनी ने अफ्रीका में शुरू किया है. Airtel Africa और SpaceX ने पार्टनरशिप करके इस सर्विस को शुरू किया है. Chhattisgarh News: 1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया मामला 30 दिन का फ्री ट्रायल, WhatsApp और SMS की सुविधा Airtel Africa के एलिजिबल कस्टमर्स MyAirtel ऐप के…
Ebola Outbreak In Congo: अफ्रीका के देश कांगो में इबोला वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है. अब तक 2,325 लोगों की मौत हो चुकी है, इसी वजह से यह कांगो के इतिहास का सबसे खतरनाक इबोला प्रकोप बन गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,945 पहुंच गई है. कांगो के नेशनल पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 101 नए मामले सामने आए हैं. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है और कहा है कि यह अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला प्रकोप…
Twisha Sharma Case: भोपाल की चर्चित मॉडल-एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में दिल्ली सीबीआई ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट और 636 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। सीबीआई की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि त्विषा शर्मा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उन्होंने आत्महत्या की थी। वहीं एक और चौंकाने वाली बात ये भी सामने आई है कि घटना वाले दिन यानी 12 मई को दोनों परिवारों के बीच रात में 34 से अधिक कॉल और अन्य संपर्क हुआ था। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के…
CG High Court: नगर निगम बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने सक्षम प्राधिकारी को निर्देश दिया है कि कर्मचारियों की ओर से प्रस्तुत अभ्यावेदन पर नियमानुसार विचार कर तीन महीने के भीतर तार्किक निर्णय लिया जाए। हाई कोर्ट का यह आदेश जागेश्वर दुबे और अन्य कर्मचारियों की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान आया। हालांकि कोर्ट ने सीधे नियमितीकरण का आदेश देने के बजाय संबंधित सक्षम प्राधिकारी को कर्मचारियों के लंबित अभ्यावेदन पर नियमानुसार निर्णय लेने का…
CG Trains Cancelled List: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए आने वाला समय दिक्कतों भरा हो सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते छत्तीसगढ़ होकर गुजरने वाली 18 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि प्रसिद्ध गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना होगी। Chhattisgarh News: 1 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, 500 CCTV फुटेज खंगाल पुलिस ने सुलझाया…
UGC NET Re-Exam 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। एजेंसी ने अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में कई तरह की त्रुटियों की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया है। NTA के अनुसार, अंग्रेजी विषय की पुन: परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट-1 में आयोजित होगी। वहीं कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शिफ्ट-2 में होगी। सोशियोलॉजी विषय की पुन: परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12…
18 August 2026 Horoscope: 18 अगस्त 2026, मंगलवार को श्रावण शुक्ल षष्ठी तिथि रहेगी, जो शाम करीब 5:50 बजे तक रहेगी और इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू होगी। दिल्ली के पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और स्वाति नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति रिश्तों, साझेदारी, संतुलन और आपसी समझ से जुड़े मामलों को महत्वपूर्ण बना सकती है। वहीं मंगलवार का दिन साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है। ऐसे में आज कुछ राशियों को अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी…
सरगुजा: जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान संचालक से हुई करीब एक करोड़ रुपये की उठाईगिरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और दूसरे राज्यों की पुलिस के सहयोग से आरोपियों की पहचान की है। मामले में आरोपी के घर से चोरी किए गए करीब 46 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 को सीतापुर निवासी अरुणदेव सोनी ने थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि हाईस्कूल सीतापुर के पास उनकी कांशी विश्वनाथ ज्वेलर्स नाम से…
