Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमले की पूरी तैयारी कर ली थी। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला होने वाला था, लेकिन ईरान की अपील पर इस हमले को टाल दिया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह से खोल दिया जाएगा और ईरान न्यूक्लियर बम भी नहीं बनाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। सैन्य ताकत और पावर के पैमाने पर यह हमला इस स्तर…
Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स के समापन का जश्न नहीं होगा, बल्कि भारत के लिए भी यह ऐतिहासिक पल साबित होगा। इसी समारोह के दौरान आधिकारिक तौर पर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा। भारत की नजर अंतिम दिन अपने 39 मेडल के आंकड़े में इजाफा करने पर भी रहेगी। वहीं, क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय संस्कृति की झलक दुनिया के सामने पेश की जाएगी। मशहूर गायक शंकर महादेवन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी प्रस्तुति से…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में 28 हजार से ज्यादा स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवा जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले देशभर के युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि हम एक महान संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं। सभी संत, सभी राज्यपाल, सभी मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि, 28 हजार स्थानों से जुड़े 1 करोड़ से ज्यादा युवा साथी, इस शुभ संकल्प के लिए अभिनंदन। पीएम मोदी ने…
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंडा खाने को नहीं मिलने से नाराज एक युवक गांव में लगे एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। CG Liquor Scam: भिलाई में EOW की बड़ी कार्रवाई, दो CA के ठिकानों पर छापेमारी; कई अहम दस्तावेज जब्त यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला का है। इसी गांव में रहने रहने वाले शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोज अंडा खाने की आदत है। घटना के दिन जब उसे…
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने शनिवार को भिलाई के नेहरू नगर स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) अजय सोमानी और प्रदीप पाल के कार्यालय में छापेमारी की। दोनों पीएसएसी एंड एसोसिएट्स के पार्टनर हैं और एनवी डिस्टलरी के ऑडिट से जुड़े होने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने ऑडिट से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे जुटाया अमेरिका की पढ़ाई का फंड? RTI हुई दायर जानकारी…
नई दिल्ली: कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद देशभर में चर्चा में रहे हैं. वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनके पिता भगवानराव दिपके महाराष्ट्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. अभिजीत दीपके ने अमेरिका से पढ़ाई की है. ऐसे में गुजरात के सूरत शहर में एक RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने अभिजीत दीपके के परिवार की वित्तीय स्थिति और पार्टी के नाम पर मिलने वाले कोष की जांच की मांग की है. जिसको लेकर RTI दाखिल की गई है. अमित तिवारी ने इस संबंध में भारत निर्वाचन…
बिलासपुर : आईपीएस अफसर रतनलाल डांगी के खिलाफ पीड़िता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर IPS की बजाय IAS अफसर से जांच की मांग की है। याचिकाकर्ता पीड़िता ने अपनी याचिका में कहा है कि दोनों आईपीएस अधिकारियों को उक्त मामले की जांच का अधिकार ही नहीं है। पीड़िता ने उक्त मामलें में आईपीएस अधिकारी के स्थान पर आईएएस अधिकारी से जांच कराने के लिए अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है।याचिका में बताया गया है कि तत्कालीन आईजीपी आनंद छाबड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि आनंद छाबड़ा रतनलाल डांगी के समान रैंक…
Aaj ka Mausam: अगस्त के दूसरे दिन फ्रेंडशीप डे मनाने के लिए आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बारिश मजा किरकिरा कर सकता है. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. रविवार को रायपुर समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेकों स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है. सावधान! मानसून में डेंगू के अलावा इन 7 बीमारियों का भी बढ़ता है खतरा, सावन में ऐसे रखें खुद का ख्याल प्रदेश में…
सावधान! मानसून में डेंगू के अलावा इन 7 बीमारियों का भी बढ़ता है खतरा, सावन में ऐसे रखें खुद का ख्याल
बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है. सावन में नमी बढ़ने, जगह-जगह पानी जमा होने और दूषित खाना-पीना इंफेक्शन को तेजी से फैलाता है. यही वजह है कि इस मौसम में पेट, लिवर और मच्छरों से जुड़ी बीमारियां सबसे ज्यादा देखने को मिलती हैं. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं सावन में कौन सी 7 बीमारियां सबसे ज्यादा परेशान करती हैं. उनके लक्षण क्या हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है.…
Indian Army Internship 2026: भारतीय सेना ने छात्रों के लिए इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के दूसरे एडिशन के लिए एप्लीकेशन्स मांगे हैं. इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और मैनेजमेंट जैसे आधुनिक क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा. इस दौरान इंटर्न्स को 75 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. यह इंटर्नशिप स्टूडेंट्स को डिफेंस सेक्टर की जरूरतों और अत्याधुनिक तकनीकों को समझने का मौका देगी. इसके जरिए युवा न केवल प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल कर सकेंगे, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़े टेक्निकल प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दे पाएंगे.…
