Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
CG Census Update: रायपुर जिले में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक जनगणना से जुड़ा विशेष सर्वे कराया जाएगा। इस दौरान शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली और सड़क समेत सभी 9 सेक्शन का डाटा कलेक्ट किया जाएगा। इस सर्वे को एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन ने सर्वे के लिए 400 लोगों की टीम तैयार की है। इस चरण में अस्पताल, संस्थान में जाकर सर्वेयर जानकारी जुटाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी से लेकर सीएमओ तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर एक गांव और शहर के 1-1 व्यक्ति की नियुक्ति की गई है। Raigarh…
Raigarh Steel Plant Accident : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक औद्योगिक हादसे में पांच मजदूर झुलस गए। यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा प्लांट में हुई, जहां इंडक्शन फर्नेस में अचानक हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घायल दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे प्लांट में नियमित कार्य के दौरान इंडक्शन फर्नेस में अचानक बॉयलिंग की…
Japan Earthquake: जापान में आए भयानक भूकंप ने कहर मचा दिया है. यहां आया भूकंप इतना तेज था कि पूरा का पूरा शॉपिंग मॉल लगभग तबाह हो गया है, इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. मॉल के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत-बचाव टीमें उन्हें निकालने की कोशिश में जुटी हैं. मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के इस भूकंप ने जापान के दक्षिण-पश्चिमी कुमामोटो इलाके में भारी तबाही मचाई है. कई घर जमीन पर गिर गए, जगह-जगह आग लग गई, पुल टूट गए और हजारों घरों की बिजली…
ICC Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जो अपने शुरुआती तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में बल्ले से कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे, उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के 2 मुकाबलों में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने जहां इसके दम पर एक प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड तो वहीं वह प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी 15 साल की उम्र में जीतने में कामयाब रहे। अब वैभव सूर्यवंशी का आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी तहलका देखने को…
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राजधानी और दूसरी जगहों पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और सुरक्षा बलों के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट करने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस जारी किए हैं. अपमानजनक पोस्ट करने वालों में कुछ न्यूज़ पोर्टल भी शामिल हैं. मिली जानकारी के मुकाबिक, पुलिस ने उन लोगों के बारे में जानकारी मांगने के लिए एक्स अकाउंट्स को नोटिस भेजे हैं, जिन्होंने अपनी पोस्ट में अपमानजनक और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया था. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि नोटिस कितने एक्स अकाउंट्स को जारी किए गए हैं. CG Weather Alert: बारिश…
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गहरे अवदाब के असर से पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई. मंगलवार को चांपा में सबसे ज्यादा बादल बरसे तो राजधानी रायपुर में देर रात तक बारिश हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि अभी एक गहरा अवदाब उत्तर तटीय उड़ीसा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे…
Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है. आपदा रिपोर्टिंग एवं सूचना प्रबंधन प्रणाली (DRIMS) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सभी सात मौतें शिवसागर जिले में डूबने के कारण हुई हैं. लाखों लोग अब भी बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं, जबकि हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न है. हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने व्यापक राहत एवं पुनर्वास पैकेज की घोषणा की है, जिसमें…
Raipur Fire Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई। इससे बार समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि सबसे पहले आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, फिर उसकी लपटें बार सहित आस-पास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फिर धीरे-धीरे उसके सामने खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना…
मुंबई। देश की प्रमुख रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) अब फार्मेसी कारोबार में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! रेलवे चलाएगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन… जानें रूट, स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली Avenue Supermarts ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के चुनिंदा डीमार्ट स्टोर्स में पायलट आधार पर फार्मेसी काउंटर शुरू किए हैं। यहां ग्राहकों को दवाइयों पर 20 प्रतिशत तक की फ्लैट छूट दी जा रही है। कंपनी की यह पहल उसके सफल ‘एवरीडे लो प्राइस’ (Everyday Low Pricing) मॉडल पर आधारित मानी जा रही है,…
रायपुर: भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का महीना सावन 30 जुलाई से शुरू होने वाला है. शिव मंदिरों को अभी से सजाने-संवारने में भक्त जुट गए हैं. सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिव भक्त बाबा बैद्यनाथ थाम के दर्शनों के लिए देवघर, झारखंड जाते हैं. एक बार फिर शिव भक्तों के लिए रेलवे की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं. छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: सेवा सेतु पोर्टल के सभी प्रमाण-पत्र QR Code से होंगे सत्यापित सावन स्पेशल ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट बाबा बैद्यनाथधाम (बाबाधाम) के दर्शन के लिए जाने वाले शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा…
