Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
CG Open School Exam:10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुन: परीक्षा दिलाने का अवसर मिलता है। यह अवसर परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा परीक्षा के लिए समय-सारिणी की घोषणा होते ही संबंधित छात्र-छात्राओं की तैयारी भी शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। ओपन स्कूल में परीक्षा में ओएमआर शीट लागू होगी। राज्य ओपन स्कूल के नियमानुसार छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले ओएमआर आंसर शीट में परीक्षार्थियों का नाम, विषय, परीक्षा की तारीख पहले से अंकित होगी। समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा…
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती दिल्ली सरकार (NCT) के शिक्षा विभाग में की जानी है. भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पदों को भरा जाना है. इस तरह से कुल 828 पदों पर ये भर्ती सीधे तौर पर की जानी है. UPSC की ओर से जारी भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई, 2026 को शुरू हो गई है. जो कि 14 अगस्त, 2026 तक चलने वाली है. जो इच्छुक उम्मीदवार तय शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उम्र की शर्तों को…
दूरसंचार विभाग (DoT) ने लोगों की डिजिटल सेफ्टी को मजूबत बनाने के लिए बड़ा फैसला ले लिया है। विभाग ने नई पॉलिसी जारी की है, जिसमें भारतीय यूजर्स के कॉल और मैसेज का डेटा स्टोरेज देश में स्टोर करना अनिवार्य कर दिया है। दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स, मोबाइल टावर कंपनियों, सैटेलाइट गेटवे और क्लाउड नेटवर्क कंपनियों के लिए यह नया नियम जारी किया है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार नियामक यानी TRAI भी कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के डेटा शेयरिंग को लेकर सख्ती दिखाते हुए रेगुलेशन में बदलाव की तैयारी में है। इस नियम में कहा गया है कि…
कुमार सानू 90 के दशक के सुपरहिट सिंगर रहे हैं, जिनके कई गाने आज भी संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में जरूर होते हैं। कुमार सानू ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में की थी और अब तक 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुके हैं और वो भी 22 से ज्यादा भाषाओं में। यही नहीं, कुमार सानू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 1993 के दौरान उन्होंने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बीच कुमार सानू एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने…
Chhattisgarh Govt News: छत्तीसगढ़ सरकार ने 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब पात्र बुजुर्ग अपने एक सहायक के साथ राज्य की पात्र यात्री बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। योजना के प्रभावी संचालन के लिए परिवहन विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बस स्टैंड, प्रतीक्षालय और बसों में योजना की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही, अधिकारियों और बस संचालकों को बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा…
Rashifal 28 June 2026: 28 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और बदलावों का संकेत लेकर आ रहा है। आज कुछ राशि के जातकों को करियर, धन और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य या पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानिए 28 जून 2026 का आज का राशिफल, और देखें कि ग्रहों की चाल आज आपकी राशि के लिए क्या लेकर आई है। नेपाल के सुनसारी में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, एक की मौत; अगले आदेश तक सख्त पाबंदियां लागू मेष राशि आज आपका मन एक…
भारत से सटे नेपाल के सुनसारी जिले में सांप्रदायिक झड़प का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां दो समुदायों के बीच अलग-अलग कार्यक्रम के दौरान एक ही जगह पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और धार्मिक झंडे लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद ये विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की टीम हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं इस मामले में अब तक एक युवक की मौत हुई है, जबकि कुछ अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हिंसा…
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। सीरीज के सारे मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। खास बात ये है कि ये पहली सीरीज है, जिसे भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीता है। पिछले दिनों लगातार मैच हुए, लेकिन अब टीम इंडिया एक लंबे ब्रेक पर है। अगस्त में टीम मैदान पर उतरेगी, हालांकि उसके लिए जल्द ही स्क्वाड का ऐलान होना है। हो सकता है कि आने वाले कुछ ही घंटे में टीम सामने आ जाए। इस बीच पता चला है कि आयरलैंड और…
CG Crime: बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 16 घंटे के अंदर ही बच्ची को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। संजय बाजार से शुक्रवार की शाम को बच्ची का अपहरण किया गया था। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी खोजबीन शुरु की गई। Anti Paper Leak Bill 2026: पेपर लीक…
Anti Paper Leak Bill 2026: देश में पेपर लीक के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार लोकसभा में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पेश कर दिया है. बीते शुक्रवार को सरकार द्वारा इसी सिलसिले में एक ड्रॉफ्ट बिल पहले ही अप्रूल किया जा चुका है. असल में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल,2024 में ही कुछ जरूरी संशोधन किए जा रहे हैं. संशोधित बिल के तहत पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी है, इसके अलावा दो महीने के भीतर ही जांच पूरी करने की बात कही गई है. इसके…
