Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, August 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

खबरदार कहीं आपके आटे में भी तो नहीं है भूसी की मिलावट

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 6, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रोजाना खाई जाने वाली रोटी अगर मिलावटी आटे से बनी हो तो यह सेहत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकती है। कई जगहों पर आटे में मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में अब FSSAI ने आटे में भूसी की मिलावट करने के कुछ आसान तरीके  बताए हैं जिनकी मदद से आप आटे की शुद्धता का पता लगा सकते हैं।

  1. रोटी बनाने के लिए गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है।
  2. मिलावटी आटा खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।
  3. FSSAI ने मिलावटी आटे की जांच के आसान तरीके बताए हैं।
गेहूं का आटा हर रसोई में पाया जाता है। इसे सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानते हैं। यह विटामिन बी, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हमारे शरीर हेल्दी रखने में मदद करते हैं। रोजाना गेहूं की रोटी खाने से पाचन दुरुस्त होता है और वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार गेहूं के आटे में भूसी की मिलावट कर दी जाती है? बता दें, ऐसे में आटे की गुणवत्ता कम हो जाती है और पोषक तत्वों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। बेशक भूसी में फाइबर होता है, लेकिन खराब गुणवत्ता वाली भूसी मिलाने से आटे का टेक्सचर और स्वाद दोनों खराब हो जाते हैं और इससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं आपको अपना शिकार बना लेती हैं। इसलिए, जरूरी है कि हम जो आटा खरीदते हैं, वह शुद्ध हो। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आटे में मिलावट की पहचान की जा सकती है।
शुद्ध गेहूं के आटे की तुलना में भूसी काफी सस्ती होती है। यही वजह है कि अक्सर कारोबारी भूसी को आटे में मिलाकर अपनी लागत कम करने की कोशिश करते हैं और साथ ही आटे का वजन भी बढ़ा लेते हैं। यह मिलावट इतनी चालाकी से की जाती है कि मिलावटी आटा असली आटे जैसा ही दिखता है, जिससे इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है। इस तरह सप्लायर कम लागत में ज्यादा प्रॉफिट बनाकर अपना मुनाफा बढ़ा लेते हैं।
FSSAI के अनुसार, आटे की शुद्धता जांचने का एक आसान तरीका है कि सबसे पहले एक गिलास पानी लें और उसमें थोड़ा-सा आटा डालकर अच्छे से मिलाएं। अगर आटा शुद्ध है तो पानी के ऊपर कुछ भूसी के छोटे-छोटे टुकड़े तैरते हुए दिख सकते हैं। लेकिन अगर पानी के ऊपर बहुत सारी भूसी तैर रही है, तो समझ जाएं कि आपके आटे में ज्यादा मात्रा में भूसी मिलाई गई है।
आटे में ज्यादा मात्रा में भूसी मिलाने से न सिर्फ आटे की पाचन क्षमता कम हो जाती है बल्कि इसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। इससे बनी रोटी या ब्रेड का स्वाद और बनावट भी प्रभावित होती है। मिलावटी आटे से बनी रोटी अक्सर घनी और थोड़ी कड़वी होती है। इसके अलावा, अधिक मात्रा में भूसी का सेवन करने से पेट में गैस, सूजन जैसी हो सकती हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के प्रति संवेदनशील होते हैं।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

15 दिन चीनी छोड़ने से शरीर में दिखेंगे ये 4 बड़े बदलाव, आजादी के दिन लें No Added Sugar का संकल्प

August 15, 2026

Body Warning Signs: शरीर के ये 6 संकेत न करें नजरअंदाज, हो सकती है अंदरूनी समस्या

August 14, 2026

क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका

August 13, 2026

Monsoon Health Tips: बारिश में गैस, अपच और ब्लोटिंग से बचना है? आयुष मंत्रालय ने बताया क्या खाएं, किन चीजों से करें परहेज

August 12, 2026

दिल्ली में तेजी से फैल रहा Swine Flu, H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच जानिए कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

August 11, 2026

मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

August 10, 2026
Editors Picks

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.