25.5 C
Raipur
Tuesday, June 24, 2025

बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

Must read

दंतेवाड़ा/बीजापुर।’ छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर के भैरमगढ़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह 9 बजे से दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। जिसमें जवानों ने 3 माओवादी को ढेर किया है। तीनों के शव के साथ हथियार बरामद किया गया है।

दंतेवाड़ा जिले के एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद करीब 400 जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जवानों ने 2025 में अब तक 146 नक्सलियों को मार गिराया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article