Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, July 18
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

कनाडा ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर… पीएम जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए कई गंभीर आरोप, इधर विदेश मंत्री ने भी दिखाया बड़बोलापन- India-Canada Tension

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

हरदीप सिंह निज्जर  हत्याकांड मामले में कनाडा से अपने उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने के भारत सरकार के फैसले से क्षुब्ध कनाडा ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  ने ब्रिटेन के PM कीर स्टारमर  से भारत सरकार से जुड़े एजेंटों की ओर से कनाडाई नागरिकों के खिलाफ लक्षित अभियान के बारे में बात की। वहीं कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आग्रह किया है कि भारत सरकार दोनों देशों के फायदे के लिए इस जांच का समर्थन करें।

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा है कि भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करने का निर्णय भारत द्वारा घोषित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) द्वारा एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर किया गया था। उन्होंने भारत से इस जांच का समर्थन करने का आग्रह किया है।

#WATCH | Ottawa: Canadian PM Justin Trudeau says, "I know the events of the past year and today's revelations have shaken many Canadians particularly those in the Indo-Canadian and Sikh community. Many of you are angry, upset, frightened I get that. This shouldn't happen.… pic.twitter.com/NUXpyQB9h1

— ANI (@ANI) October 14, 2024

वहीं कनाडा और भारत के संबंधों में बढ़ती दरार के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी।जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार (15 अक्टूबर 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने इस पर लिखा, “प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से भारत सरकार से जुड़े एजेंटों की ओर से कनाडाई नागरिकों के खिलाफ लक्षित अभियान के बारे में बात की।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता और कानून के शासन को बनाए रखने और उसका सम्मान करने के महत्व पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ट्रूडो ने इस गंभीर मामले को सुलझाने के लिए भारत के साथ सहयोग में कनाडा की निरंतर रुचि का भी जिक्र किया।

#WATCH | Ottawa: Canadian PM Justin Trudeau says, "This is not a choice that Canada made to create a chill in Canada-India relations. India is an important democracy is a country with which we have deep historical people-to-people business ties at a time where the instability… pic.twitter.com/iBu01o8Omc

— ANI (@ANI) October 14, 2024

ट्रूडो ने कहा कि कनाडा का प्रधानमंत्री होने के नाते मेरे देश के नागरिकों की सुरक्षा मेरे लिए सर्वोपरि है। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं हिचकेंगे। लेकिन ट्रूडो ने कनाडा में पनप रहे खालिस्तानी टेरर, उनकी एंटी इंडिया गतिविधियों पर कोई बयान नहीं दिया।

पीएम ट्रूडो ने ओटावा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जैसा कि रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस  कमिश्नर ने पहले कहा था कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि भारत सरकार के एजेंट ऐसी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, जो जनसुरक्षा के लिए खतरा हैं। इनमें खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की तकनीक, दक्षिण एशियाई कनाडाई नागरिकों को निशाना बनाना और हत्या सहित धमकाने और हिंसक कृत्यों के दर्जनभर से ज्यादा मामलों में संलिप्तता शामिल है।

कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि कनाडा कानून में विश्वास करने वाला देश है और हमारे लिए हमारे नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस वजह से जब हमारी कानूनी एजेंसियों और खुफिया अधिकारियों ने विश्वसनीय आरोप लगाए कि भारत सरकार के एजेंट्स कनाडाई जमीं पर कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में सीधे तौर पर शामिल हैं। हमने इस पर तुरंत एक्शन लिया।

जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि जब पिछले हफ्ते मैंने पीएम मोदी से बात की। मैंने उन्हें बताया कि इस वीकेंड सिंगापुर में दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार  की मुलाकात काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। वह इस मीटिंग से वाकिफ थे और मैंने उन्हें बताया कि इस मीटिंग को बहुत ही गंभीरता से लेने की जरूरत है।

ट्रूडो ने कहा कि अगर भारत सरकार ये सोचती है कि वे कनाडा की धरती पर कनाडाई नागरिकों के खिलाफ आपरााधिक गतिविधियों का समर्थन कर सकती है, फिर चाहे वह हत्या हो या फिर उगाही तो ऐसा सोचना गलत है। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।  ने आज भारतीय राजनयिकों के उस पैटर्न को नष्ट करने का फैसला किया,

जिसमें कनाडाई नागरिकों के बारे में गलत तरीके से जानकारी जुटाई जा रही थी। इसके बाद यह जानकारी आपराधिक संगठनों के पास पहुंचाई जा रही थी। इससे कनाडाई नागरिकों पर हमले हुए। कोई भी देश, विशेष रूप से लोकतंत्र संप्रभुता के उल्लंघन को स्वीकार नहीं कर सकता।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 5 बड़े चेहरों को मिली जगह

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

May 8, 2026
Editors Picks

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026

Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

July 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.