20.1 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

Chaitra Navratri 2025 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपनों को भेजें चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं

Must read

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र के त्योहार को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। वहीं, इसका समापन 06 अप्रैल को होगा। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही अपने प्रियजनों और परिवार के सदस्यों को चैत्र नवरात्र की  शुभकामनाएं  भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के जरिए आप इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

- Advertisement -

चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना

नवरात्र के पावन पर्व पर पूरी हो हर मनोकामना।

चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं


मां करती सबका उद्धार है

मां करती सबकी बेड़ा पार है,

मां सबके कष्टों को हरती है,

मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।

चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं


मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,

इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,

खुशियां महके आपके घर-आंगन।

हैप्पी चैत्र नवरात्र


मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं

चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं

बन के रोशनी तुम राह दिखा देना

मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।

हैप्पी चैत्र नवरात्र


हे मां भगवती भटक जाऊं कभी,

सही राह से तो मुझे सही रास्ता दिखा देना,

इस दुनिया में मेरे जो भी हैं बिगड़े काम बना देना

चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

जगत पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां,

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां,

चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

दिव्य है मां की आंखों का नूर,

संकटों को मां करती हैं दूर,

मां की ये छवि निराली

नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।

चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

जय जय मां दुर्गा भवानी,

संसार की हो तुम रक्षक महारानी।

नव रूपों में तुम विराजो,

हर संकट से हमको बचाओ।

चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं


सारा जहां है जिसकी शरण में,

नमन है उस मां के चरण में।

हम हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।

चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं

More articles

Latest article