32.1 C
Raipur
Sunday, March 23, 2025

Chandra Grahan 2025: कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? अभी नोट करें सूतक का समय

Must read

पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन माह में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन इस बार होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) लगेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए और भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ और मांगलिक काम करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे साल के पहले चंद्र ग्रहण की डेट और सूतक काल के टाइम के बारे में।

चंद्र ग्रहण 2025 डेट और टाइम

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस होली पर चंद्र ग्रहण लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। 14 मार्च को चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा।

कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल समेत आदि देशों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। मंदिर के कपाट को बंद कर देना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करें और गंगाजल से घर- मंदिर में छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। साथ ही विशेष चीजों का दान करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें।
  • इसके अलावा नुकीली चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जैसे-कैंची, चाकू और सुई समेत आदि।
  • गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।

इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। 07 सितंबर को चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 08 बजकर 59 मिनट से होगी और इसका समापन देर रात 02 बजकर 24 मिनट पर होगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article