19.4 C
Raipur
Thursday, February 26, 2026
- Advertisement -

डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर हमला: “जनहित के काम से भूपेश बघेल को होता है पेट दर्द”

Must read

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा है- जब प्रदेश में जनहित का काम होता है तो भूपेश बघेल के पेट में दर्द होता है। कांग्रेस के नेताओं को तकलीफ होती है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को जनहित और जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है । वह चाहते हैं जैसे उनके 5 साल के कार्यकाल में जनता का अपमान हुआ, जनता को धोखा मिले वैसे ही होता रहे। मगर जान ये यह विष्णु का सुशासन है जनहित के लिए हमारी प्रतिबद्धता है और जनहित में हम काम करते रहे।

- Advertisement -

दशमेश बिल्डर्स के दफ्तर पहुंची EOW की टीम, दस्तावेजों की जांच जारी

ये बयान साव ने प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवाल के जवाब में दिया। डिप्टी CM साव ने बताया कि आम-जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण करने की एक अति महत्वाकांक्षी योजना CM विष्णुदेव के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बनाई है। अब सभी बड़े अधिकारी, मंत्रीगण और सांसद विधायकगण और मुख्यमंत्री जी भी पूरे प्रदेशभर में अलग-अलग स्थान पर जाकर लोगों के समस्याओं का निराकरण करने वाले हैं।

More articles

Latest article