18.2 C
Raipur
Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

Mental Health के लिए जरूरी है Digital Detox, यहां जानें इसे करने के कुछ आसान टिप्स

Must read

मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना आज के समय की जरूरत बन गई है। इस डिजिटल युग ने जहां हम चारों ओर नई-नई जानकारियों से घिरे हैं मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना मुश्किल बना दिया है। इसलिए बदलती तकनीक के साथ हम अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल कैसे रखें ये जानना जरूरी है। आइए जानें कैसे डिजिटल डिटॉक्स  इसमें मदद कर सकता है।

- Advertisement -
  1. हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है।
  2. डिजिटल युग में मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना काफी जरूरी है।
  3. डिजिटल डिटॉक्स इसमें आपकी मदद कर सकता है।

डिजिटल युग ने हमारे जीवन को कई तरह से बदल दिया है। हम अब जानकारी के समुद्र में डूबे हुए हैं। हर तरफ से हम लगभग हर सेकंड एक नई जानकारी मिल रही है। सोशल मीडिया, स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन साथ ही ये हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी चुनौतियां पैदा कर रहे हैं। लगातार जुड़े रहने की चाहत, तुलना की भावना, और ऑनलाइन हैरास्मेंट जैसे फैक्टर हमारे मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इस डिजिटल युग में अपनी मानसिक सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

इसलिए वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day 2024) का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन लोगों को मानसिक सेहत से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकार बनाने और उन्हें इससे जुड़ी रूढ़ीवादी विचारों से बाहर निकालने से लिए प्रेरित किया जाता है। इसी खास मौके पर आइए डॉ. सिद्धि अइया (Alyve Health, की कांउसलिंग और हैबिट कोच) से जानने की कोशिश करते हैं कि कैसे डिजिटल एज में हम अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।

More articles

Latest article