26.1 C
Raipur
Tuesday, February 3, 2026
- Advertisement -

ब्रश करते वक्त क्या आप भी करते हैं ये आम गलती जानिए दांतों की सफाई का सही तरीका

Must read

एक सामान्य धारणा यह है कि ब्रश को गीला करने से टूथपेस्ट अच्छे से झाग देगा और दांतों की सफाई बेहतर होगी लेकिन इस पर अलग-अलग विचार भी हैं। कुछ लोग मानते हैं कि ऐसा करना सही नहीं है। वहीं एक्सपर्ट भी इससे जुड़ी कुछ बातों पर ध्यान देने के लिए कहते हैं। आइए आपको बताते हैं कि हेल्दी दांतों और मसूड़ों के लिए किस तरह से ब्रश करना चाहिए।

- Advertisement -
  1. दांतों मसूड़ों की सफाई के लिए ब्रश करना काफी जरूरी होता है।
  2. सुबह उठने और रात को सोने से पहले कई लोग ब्रश करते हैं।
  3. ब्रश पर टूथपेस्ट लगाने के बाद इसे पानी से भिगोना सही नहीं है।

सुबह उठकर ज्यादातर लोग सबसे पहले दांतों को ब्रश करते हैं। यह एक डेली रूटीन है जिसे हम स्वाभाविक रूप से करते हैं। हालांकि, ब्रश करते समय हम कई ऐसी आदतें अपना लेते हैं जिनके बारे में हमें यह पता नहीं होता कि वे सही हैं या गलत। इनमें से एक है ब्रश को पानी में भिगोकर टूथपेस्ट लगाना। क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना कितना सही है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

दांतों को ब्रश करते समय ब्रश को गीला करने का सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है। कुछ लोग मानते हैं कि ब्रश को गीला करने से टूथपेस्ट अच्छे से झाग देता है और दांत बेहतर ढंग से साफ होते हैं। लेकिन दूसरी ओर, कुछ लोग इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि ब्रश गीला होने से टूथपेस्ट जल्दी झाग बन जाता है और दांतों पर ठीक से नहीं लग पाता, जिससे दांतों की सफाई प्रभावित होती है।

More articles

Latest article