Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खौफनाक हादसा: जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

August 5, 2026

PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग! संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

August 5, 2026

शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

August 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों को मिलेगा पांच अरब डॉलर का प्रोत्साहन, चीन को लगेगा झटका

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सरकार स्थानीय स्तर पर मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों को चार से पांच अरब डॉलर तक का प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है। इसका मकसद उभरते उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ ही चीन से आपूर्ति को कम करना है। भारत का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन पिछले छह वर्षों में दोगुना से अधिक बढ़कर 2024 में 115 अरब डॉलर हो गया है।

इसका श्रेय एपल और सैमसंग जैसे वैश्विक कंपनियों द्वारा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में वृद्धि को जाता है। भारत अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन आपूर्तिकर्ता बन गया है। हालांकि इस क्षेत्र को चीन जैसे देशों से आयातित कलपुर्जों पर भारी निर्भरता के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

एजेंसी रॉयटर्स ने दो सरकारी अधिकारियों से बताया कि नई योजना प्रिंटेड सर्किट बोर्ड जैसे प्रमुख घटकों के उत्पादन को प्रोत्साहित करेगी। अधिकारियों ने कहा कि प्रोत्साहन दो से तीन महीनों में शुरू होने वाली एक नई योजना के तहत दिए जाने की संभावना है। इस योजना के तहत योग्य वैश्विक या स्थानीय कंपनियों को कुल चार से पांच अरब डॉलर के बीच प्रोत्साहन दिए जाने की संभावना है।

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय द्वारा तैयार की गई इस योजना में प्रोत्साहन के लिए पात्र घटकों की पहचान की गई है और यह अपने अंतिम चरण में है। अधिकारी ने कहा कि वित्त मंत्रालय जल्द ही योजना के अंतिम आवंटन को मंजूरी देगा। सरकार के आर्थिक थिंक टैंक नीति आयोग के अनुसार, भारत वित्त वर्ष 2030 तक अपने इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसमें 150 अरब डालर मूल्य के घटकों का उत्पादन भी शामिल है।

भारत के सेलुलर एवं इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन के प्रमुख पंकज मोहिन्द्रू ने कहा, ‘यह योजना ऐसे समय आ रही है जब कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है।’ भारत पिछले कुछ साल से मेक इन इंडिया को काफी बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव भी दिया जा रहा है। इसका काफी सकारात्मक असर भी दिखा है।

‘मेक इन इंडिया’ और कंपोनेंट लोकलाइजेशन पर जोर देने से सैमसंग, एपल, व्हर्लपूल, डिक्सन और हैवेल्स जैसी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक फर्मों के आयात में गिरावट आई है। ऐसा शायद पहली दफा हुआ है। इसकी जानकारी रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के साथ कंपनियों की रेगुलेटरी फाइलिंग से मिली है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026

डीमार्ट ने बढ़ाया फार्मेसी कारोबार, दवाइयों पर 20% तक की छूट

July 29, 2026

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026
Editors Picks

खौफनाक हादसा: जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

August 5, 2026

PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग! संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

August 5, 2026

शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

August 5, 2026

साय कैबिनेट के 7 बड़े निर्णय: छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

August 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

खौफनाक हादसा: जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

August 5, 2026

PM मोदी से माफी मांगें मार्क जुकरबर्ग! संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

August 5, 2026

शराब घोटाला: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

August 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.