18.1 C
Raipur
Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

ज्यादा स्क्रीन टाइम से बच्चों की सेहत पर पड़ता है असर इसे कम करने के लिए अपनाएं कुछ टिप्स

Must read

मोबाइल और गैजेट्स में बच्चों का खोए रहना उनकी शारीरिक एक्टिविटी को कम कर मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए स्क्रीन टाइम सीमित करना जरूरी है। इसकी जगह कुछ ऐसी एक्टिविटीज करनी चाहिए जिनसे बच्चे एक्टिव रहें और उनकी सेहत भी बेहतर बनें। आइए जानें स्क्रीन टाइम कम करने के टिप्स।

- Advertisement -

आज के डिजिटल युग में बच्चे मोबाइल और गैजेट्स में अपना ज्यादा समय बिताने लगे हैं, जिससे उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। यही नहीं स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताने से बच्चों में मोटापा, आलस और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। लगातार लंबे समय तक बने रहने वाले इस प्रकार की जीवनशैली से बच्चों की हार्ट हेल्थ पर बहुत ही नकारात्मक असर पड़ने लगा है। ऐसे में बच्चों के स्क्रीन टाइम को सीमित करते हुए उनसे मजेदार फिटनेस एक्टिविटी करवाना बहुत जरूरी हो गया है, जिससे वे हमेशा फिट और एक्टिव रहें और उनका दिल भी स्वस्थ बना रहे। यहां हम बता रहे हैं कि कैसे आप अपने बच्चों की स्क्रीन टाइम को कंट्रोल कर सकते हैं।

  • फैमिली डांस पार्टी- बच्चों के पसंदीदा गानों पर हर हफ्ते एक डांस पार्टी आयोजित करें। इससे बच्चों का शरीर एक्टिव रहेगा और दिल का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
  • साप्ताहिक आउटडोर स्कैवेंजर हंट- अपने घर के आसपास या पार्क में एक स्कैवेंजर हंट गेम प्लान करें, जिसमें बच्चे चीजें खोजते हुए दौड़-भाग कर सकें। ये उनके दिल के लिए बढ़िया एक्सरसाइज होगी। 
  • बाइक राइडिंग और स्केटिंग- बच्चों के साथ बाहर बाइक राइडिंग या स्केटिंग करें। इससे न केवल उनका दिल मजबूत होगा, बल्कि वे स्क्रीन से भी दूर रहेंगे।
  • बैडमिंटन और फ्रिसबी जैसे आउट डोर गेम्स- क्रिकेट, बैडमिंटन, और फ्रिसबी जैसे आउटडोर गेम्स में बच्चों को शामिल करें। इन खेलों से बच्चे शारीरिक रूप से एक्टिव रहेंगे।
  • बगीचे में गार्डनिंग- बच्चों को गार्डनिंग में शामिल करें, जैसे पौधों को पानी देना, उनकी थोड़ी बहुत छंटाई करना या मिट्टी में खेलना। इससे उनकी हल्की एक्सरसाइज होगी, जो रहेगा।
  • मिनी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट- हर महीने घर में एक छोटा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट करें, जिसमें बच्चे कॉम्पेटेटिव गेम्स खेल सकें, जैसे टेबल टेनिस, फुटबॉल, या बैडमिंटन।
  • कम फैट वाली चीजों के सेवन पर ध्यान- डीप फ्राई फूड्स का सेवन कम करने दें, इनकी जगह फल ताजी हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं और बेकरी प्रॉडक्ट्स के सेवन को कम या न के बराबर करने दें।

More articles

Latest article