Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census 2027: जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

August 14, 2026

CG News: स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

August 14, 2026

IND vs SL 1st Test: भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

August 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

नाश्ते में खाना है कुछ टेस्टी और हेल्दी तो इस आसान रेसिपी से झटपट बनाएं फाइबर से भरपूर Rava Upma

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रवा उपमा एक ऐसा नाश्ता  है जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सुबह की भागदौड़ भरी जिंदगी में रवा उपमा एक परफेक्ट विकल्प है। यह बनाने में आसान स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है। अगर आप भी इसे बनाने की सिंपल रेसिपी जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

  1. रवा उपमा एक लाइट नाश्ता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर रखता है।
  2. रवा उपमा में भरपूर फाइबर होता है, जो हमारे पाचन को दुरुस्त रखता है।
  3. ब्रेकफास्ट में रवा उपमा खाने के बाद आपको जल्दी से भूख नहीं लगती है।

सुबह की भागदौड़ में क्या आपको एक ऐसा नाश्ता चाहिए जो स्वादिष्ट हो, पौष्टिक हो और जल्दी भी बन जाए? अगर हां, तो रवा उपमा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन  है! यह भरपूर फाइबर होता है, जो आपके पाचन को हेल्दी रखता है। यह आपको लंबे समय तक ऊर्जावान महसूस कराता है। साथ ही, इसे खाने के बाद आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां और मसाले डालकर इसका स्वाद बदल भी सकते हैं। रवा उपमा नाश्ते के अलावा, स्नैक्स या डिनर के रूप में भी परोसा जा सकता है। तो देर किस बात की, आइए पढ़ लीजिए इसे बनाने की सबसे सिंपल रेसिपी।

  • 1 कप रवा
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 1/2 कप मटर
  • 1/2 कप गाजर, बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप मूंग दाल, धुली हुई
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया, बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)
  • नींबू का रस (स्वादानुसार)
  • सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें। इसमें राई, जीरा और हींग डालें। जब ये चटकने लगे तो इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
  • इसके बाद इसमें मटर, गाजर और मूंग दाल डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • फिर इसमें रवा डालकर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।
  • इसके बाद इसमें 2 कप पानी डालकर उबलने दें। जब पानी उबलने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें और ढक्कन ढककर 5-7 मिनट तक पकने दें।
  • आखिर में, जब सारा पानी सूख जाए और रवा अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर सर्व करें।
  • इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं जैसे कि शिमला मिर्च, बैंगन आदि।
  • रवा उपमा को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप इसमें थोड़ी-सी क्रीम या दही भी मिला सकते हैं।
  • रवा को भूनते समय ध्यान रखें कि वह ज्यादा न जल जाए। इसलिए आप इसे लगातार चलाते रहें।
  • आप रवा उपमा को नारियल के बुरादे से भी गार्निश कर सकते हैं।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Body Warning Signs: शरीर के ये 6 संकेत न करें नजरअंदाज, हो सकती है अंदरूनी समस्या

August 14, 2026

क्या आप भी खरीद रहे हैं नकली हेल्थ सप्लीमेंट? FSSAI ने बताया असली प्रोडक्ट पहचानने का आसान तरीका

August 13, 2026

Monsoon Health Tips: बारिश में गैस, अपच और ब्लोटिंग से बचना है? आयुष मंत्रालय ने बताया क्या खाएं, किन चीजों से करें परहेज

August 12, 2026

दिल्ली में तेजी से फैल रहा Swine Flu, H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच जानिए कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

August 11, 2026

मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त

August 10, 2026

Monsoon Health Tips: बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

August 9, 2026
Editors Picks

Census 2027: जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

August 14, 2026

CG News: स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

August 14, 2026

IND vs SL 1st Test: भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

August 14, 2026

Chamoli tunnel accident: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

August 14, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Census 2027: जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

August 14, 2026

CG News: स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

August 14, 2026

IND vs SL 1st Test: भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

August 14, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.