Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

किसान ने पलंग के अंदर छिपाकर रखे थे 1.28 करोड़ रुपए

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर. राजधानी रायपुर में किसान के घर चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है. चोर ने किसान के घर चोरी तो की, लेकिन आधी. ऐसा इसलिए क्योंकि किसान से जिस पलंग के अंदर 1.28 करोड़ रुपए कार्टून के अंदर छिपाकर रखे थे, चोर उसमें से सिर्फ 62 लाख रुपए ही ले गया. अब रायपुर पुलिस ने इस अनोखी चोरी के मामले में जांच शुरू कर चोर की तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्राम रवेली में सब्जी बाड़ी लगाने वाले तीन किसान भाइयों के संयुक्त मकान से 62.71 लाख रुपए से भरा कार्टून चोरी होने से हड़कंप मच गया है. दिलचस्प यह है कि जिस दीवान से नोटों से भरा कार्टून चोरी हुआ, उसी में एक और कार्टून में रखे 66 लाख रुपए सुरक्षित हैं. किसान परिवार को 10 एकड़ खेत बेचने से करीब ढाई करोड़ रुपए 21 अगस्त को मिले थे. उसके बाद एक भाई के परिवार को 82 लाख रुपए वाला कार्टून दे दिया गया था. शेष रकम दो कार्टून में (62.71 लाख और 66 लाख) तथा एक बैग में (28 लाख) बेडरूम के दीवान में रखे गए. दो अक्टूबर को 28 लाख वाला बैग निकाल लिया गया जबकि 23 अक्टूबर को पता चला कि 62.71 लाख वाला कार्टून गायब है.

किसान कमल नारायण के पुत्र बाल मुकुंद सोनकर ने चोरी की रिपोर्ट मुजगहन थाने में दर्ज कराई है. जिस सब्जी बाड़ी के मकान में चोरी हुई है, वहां तीन भाइयों कमल नारायण सोनकर, त्रिलोचन सोनकर और जमुना प्रसाद सोनकर का 12-13 सदस्यों का परिवार संयुक्त रूप से रहता है. दो भाई लखन लाल एवं चिन्ताराम ग्राम मेड़ेसरा तथा एक-एक भाई क्रमशः छोटेलाल सोनकर संतोषी नगर और बहादुर सोनकर राजिम में रहते हैं. किसान भाइयों ने चार भाइयों के हिस्से वाली रवेली की 10 एकड़ जमीन पेंशनबाड़ा निवासी योगेश वल्यानी को 36 लाख एकड़ के हिसाब से बेची थी. सौदे के वक्त 40 लाख और 21 अगस्त 24 को रजिस्ट्री कराने पर 2 करोड़ 42 लाख 99 हजार नकद तीन कार्टून और एक बैग में दिए गए थे. कार्टून में 82 लाख, 62 लाख 71 हजार 880 रुपए व 66 लाख रुपए थे. जबकि बैग में 28 लाख था. 82 लाख वाला कार्टून बादल सोनकर के बगल के अपने कमरे में रखा. जबकि दो अन्य कार्टून व बैग कमल नारायण के बेडरूम के दीवान में थे. 23 अक्टूबर को इसी दीवान से एक कार्टून गायब मिला. चोरी में परिवार के सदस्यों, मजदूरों, रिश्तेदारों और अज्ञात लोगों पर संदेह जताया गया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार के बाल मुकुन्द सोनकर ने डीजीपी से 11 नवंबर को इस मामले में शिकायत की. आरोप है कि मुजगहन टीआई को कई बार चोरी की जानकारी दी गई लेकिन कभी राष्ट्रपति विजिट तो कभी सीएम ड्यूटी और फिर राज्योत्सव में व्यस्त होने का हवाला देकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की. दावा है कि परिवार के कुछ सदस्यों का बयान जरूर लिया गया. पुलिस ने चोर का पता लगाने के प्रयास तक नहीं किए. तब परिवार के सदस्य पुलिस मुख्यालय पहुंचे. डीजीपी से शिकायत के बाद 15 नवंबर को चोरी का केस दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है, जल्द इस चोर को दबोच लिया जाएगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

August 19, 2026

Russia Ukraine War: रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

July 30, 2026

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

July 27, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Editors Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026

नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

October 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.