28.1 C
Raipur
Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन: चंडीगढ़ बॉर्डर पर रोके गए प्रदर्शनकारी, पुलिस ने रोकी आगे बढ़ने की कोशिश

Must read

चंडीगढ़ : फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर आज (19 मार्च) केंद्र और किसानों के बीच सातवें दौर की वार्ता कुछ देर में शुरू होगी। किसानों की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में 28 किसान नेता पहुंच गए हैं। कुछ देर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल आएंगे।

- Advertisement -

बैठक से पहले मोहाली से चंडीगढ़ आ रहे किसानों को चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। पुलिस ने लगभग 35-40 वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्हें अधिकारियों से किसानों को जाने देने का कोई आदेश नहीं मिला है। करीब आधे घंटे बाद किसानों को जाने दिया गया।

उधर, मीटिंग से पहले सरवन सिंह पंधेर ने कहा- मीटिंग में कुछ हल जरूर निकलना चाहिए। आंदोलन को चलते हुए काफी टाइम हो गया है। सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि 15 करोड़ किसान परिवार हैं। देश का 60 प्रतिशत हिस्सा अपनी मांग कर रहा है। इसलिए हमें उम्मीद है कि MSP कानून पर बात आगे बढ़ेगी।

More articles

Latest article