Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

September 26, 2026

CG News: भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित… जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

September 26, 2026

CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

September 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, September 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 319
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने जा रहे रायपुर और भिलाई के पांच दोस्तों की कार दनिया पुल पर तेज पानी के बहाव में बहकर नदी के बीच जा फंसी। कार में सवार पांचों लोगों ने पेड़ के सहारे लटककर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेज बहाव के बीच उतरकर पांचों लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, 25 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे रायपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 PV 5636 दनिया पुल पर पहुंची। पुल पर बाढ़ के खतरे को देखते हुए पुलिस ने पहले से स्टॉपर लगाए थे और जवानों की तैनाती भी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, कार चालक ने स्टॉपर को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को आगे ले गया। इसके बाद कार तेज पानी के बहाव में फंस गई और कुछ ही देर में सड़क से बहकर नदी की मझधार तक पहुंच गई।

कार में सवार पांचों लोग किसी तरह बाहर निकले और पेड़ के सहारे अपनी जान बचाते रहे। रात के अंधेरे, तेज बारिश और उफनते पानी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था।

तेज बहाव में उतरे थाना प्रभारी

घटना की जानकारी मिलते ही गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और खुद तेज बहाव वाले पानी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद सभी पांचों लोगों को गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेल यातायात पर असर, कई ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक लेट; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रायपुर और भिलाई के रहने वाले हैं पांचों दोस्त

खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि गंडई थाना प्रभारी ने रात में पानी में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी कार दनिया पुल पर फंसने के बाद पानी के बहाव में बह गई थी। थाना प्रभारी ने पानी में उतरकर सभी को बचाया।

कार में कमलेश साहू, कुबेर साहू, निहाल सक्सेना, महक कौर और प्रीति रात्रे सवार थे। सभी रायपुर और भिलाई के रहने वाले हैं और कान्हा-किसली घूमने के लिए निकले थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Crime: पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

September 26, 2026

CG News: भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित… जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

September 26, 2026

बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

September 26, 2026

सड़क पर छेड़खानी या बदतमीजी हो तो तुरंत करें ये काम, 3 हेल्पलाइन नंबर और पैनिक बटन आएंगे काम

September 26, 2026

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेल यातायात पर असर, कई ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक लेट; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

September 26, 2026

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित, नदी-नाले उफान पर; जानें कब से मिलेगी राहत

September 26, 2026
Editors Picks

CG Crime: पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

September 26, 2026

CG News: भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित… जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

September 26, 2026

CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

September 26, 2026

बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार

September 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: पुरानी रंजिश में नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर किया चाकू से जानलेवा हमला, सामने आई वजह

September 26, 2026

CG News: भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित… जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

September 26, 2026

CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान

September 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.