22.8 C
Raipur
Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

चीनी से 3 गुना खतरनाक फूड, 100 की स्पीड से बढ़ाता है डायबिटीज, मजे से खा रहे लोग

Must read

चीनी, मैदा, नमक और तेल को सबसे खतरनाक खाने की चीजें माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इनके सेवन से डायबिटीज, मोटापा, कैंसर, पाचन समस्याएं, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जाने-अनजाने में रोजाना जी हां, आपने सही पढ़ा चीनी, मैदा और तेल से भी ज्यादा एक खतरनाक चीज है माल्टोडेक्सट्रिन। यह एक सफेद रंग का स्टार्ची पाउडर है, जो रोजाना खाए और पेय पदार्थों में डाला जाता है ताकि उन चीजों का टेक्सचर, फ्लेवर और शेल्फ लाइफ बढ़ सके।इनसे भी खतरनाक चीज का सेवन कर रहे हैं?

- Advertisement -

माल्टोडेक्सट्रिन वास्तव में मक्कई, आलू, गेहूं और चावल का सूखा पाउडर होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स टेबल शुगर से भी ज्यादा होता है। चलिए जानते हैं कि यह चीज आपकी सेहत को कैसे बर्बाद कर रही है।एक्सपर्ट के अनुसार, माल्टोडेक्सट्रिन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स टेबल शुगर से भी ज्यादा यानी 110 होता है, जबकि टेबल शुगर का सिर्फ 65 होता है। इसका मतलब है कि इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर तेज रफ़्तार से बढ़ता है।

लवलीन ने बताया कि माल्टोडेक्सट्रिन रोजाना सेवन की जाने वाली कई चीजों में पाया जाता है, उदहारण के लिए डेजर्ट, प्रोटीन शेक, इंस्टेंट टी एंड कॉफी, पैकेज सूप, सप्लीमेंट्स, पीनट बटर, आलू के चिप्स, पास्ता, बेक्ड प्रोडक्ट्स, सलाद ड्रेसिंग, फ्रोजेन मील्स, आर्टिफीशियल स्वीटनर, बेबी फार्मूला और सभी तरह की एनर्जी ड्रिंक्स में।एक्सपर्ट ने बताया कि अगर यह चीजें आपके किचन में हैं या आप कहीं से भी इनका सेवन कर रहा हैं, तो सावधान हो जाएं। इन चीजों के सेवन से आपके पाचन सिस्टम का कामकाज ठप हो सकता है। इतना ही नहीं, यह चीजें आपके लिवर और किडनी को डैमेज कर सकती हैं।

अगर आप सीलिएक रोग से पीड़ित हैं, तो आपको किसी भी हाल में माल्टोडेक्सट्रिन के सेवन से बचना चाहिए। इसकी वजह है कि इसे गेहूं के स्टार्च से बनाया जाता है। जाहिर है इसके सेवन से ग्लूटेन लेवल बढ़ सकता है और आपकी कंडीशन और ज्यादा बिगड़ सकती है।

More articles

Latest article