Gold Rate Today 14 December 2025: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों ने निवेशकों को चौंका दिया है। बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। 24 कैरेट सोना करीब 3,770 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 3,450 रुपये की तेजी आई है। यही नहीं, चांदी के दाम भी रफ्तार पकड़ते हुए एक हफ्ते में 8,000 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं।
14 दिसंबर 2025 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती देखने को मिल रही है, जहां सोने का हाजिर भाव 4,338.40 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। वैश्विक संकेतों, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की मांग का असर सीधे भारतीय बाजार पर दिख रहा है।
Gold Rate In India: (14 December 2025)
दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,34,070 | 22 कैरेट – ₹1,22,900 | 18 कैरेट – ₹98,210
मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,33,910 | 22 कैरेट – ₹1,22,750 | 18 कैरेट – ₹98,090
चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,33,910 | 22 कैरेट – ₹1,22,750 | 18 कैरेट – ₹98,090
कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,33,910 | 22 कैरेट – ₹1,22,750 | 18 कैरेट – ₹98,090
अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,33,970 | 22 कैरेट – ₹1,22,800 | 18 कैरेट – ₹98,130
पुणे: 24 कैरेट – ₹1,33,910 | 22 कैरेट – ₹1,22,750 | 18 कैरेट – ₹98,090
बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,33,910 | 22 कैरेट – ₹1,22,750 | 18 कैरेट – ₹98,090
हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,33,910 | 22 कैरेट – ₹1,22,750 | 18 कैरेट – ₹98,090
जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,34,070 | 22 कैरेट – ₹1,22,900 | 18 कैरेट – ₹98,210
लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,34,070 | 22 कैरेट – ₹1,22,900 | 18 कैरेट – ₹98,210
Silver Price In India Today (14 December 2025): सोने की तरह चांदी ने भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। 14 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 1,98,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। विदेशी बाजार में चांदी 64.57 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।








