Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026

श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, October 24
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

भारत में Google Maps अब बोलेगा, ड्राइविंग के दौरान सीधे Google Uncle से बात करें

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 356
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Google Maps: भारत में अब ड्राइविंग का अनुभव और भी स्मार्ट और सुरक्षित होने जा रहा है. Google ने अपने लोकप्रिय Google Maps ऐप में कुछ बड़े बदलावों की घोषणा की है. कंपनी अब इसमें Gemini AI की मदद से ऐसा फीचर जोड़ रही है जिससे यूज़र्स बिना फोन छुए, सीधे Maps से बात कर पाएंगे. यानी अब ड्राइवर हैंड्स-फ्री वॉयस कमांड के ज़रिए दिशा पूछ सकते हैं पेट्रोल पंप या पार्किंग ढूंढ सकते हैं और अपने ट्रैवल प्लान भी अपडेट कर सकते हैं.

Gemini AI के साथ स्मार्ट और नैचुरल बातचीत

Google के अनुसार, यह अपडेट भारत में अब तक का सबसे बड़ा AI इंटीग्रेशन होगा. कंपनी की जनरल मैनेजर ललिता रमणी ने बताया कि “Gemini की ताकत से Maps अब और भी समझदार और सहज बन रहा है जिससे आपकी रोज़मर्रा की यात्राएं आसान और सुरक्षित होंगी.” इस नए फीचर के तहत यूजर्स Maps से ऐसे सवाल पूछ सकते हैं “पास का पेट्रोल पंप बताओ”, “Phoenix Mall में पार्किंग है क्या?”, “पास का कोई अच्छा रेस्टोरेंट दिखाओ”. AI असिस्टेंट फॉलो-अप कमांड्स भी समझेगा — जैसे किसी लोकेशन से जुड़ा रिमाइंडर या कैलेंडर इवेंट जोड़ना (अगर यूज़र Gmail या Calendar की अनुमति दें). यह सुविधा Android और iOS दोनों यूज़र्स को जल्द ही मिलने वाली है.

सुरक्षा फीचर्स

AI असिस्टेंट के साथ-साथ, Google Maps अब रोड सेफ्टी फीचर्स भी लेकर आ रहा है. यह सरकार और ट्रैफिक विभागों के सहयोग से विकसित किए जा रहे हैं. नई सुविधाओं में शामिल हैं प्रोएक्टिव ट्रैफिक अलर्ट्स, जो दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम या देरी की जानकारी पहले ही दे देंगे, भले ही यूज़र ने नेविगेशन ऑन न किया हो.

स्पीड लिमिट गाइडेंस, जिसमें अब ऐप में ट्रैफिक विभाग से प्राप्त आधिकारिक स्पीड लिमिट्स दिखाई देंगी. यह फीचर फिलहाल मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और नोएडा समेत नौ शहरों में शुरू होगा.

साथ ही, Google ने NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के साथ साझेदारी की है ताकि यूज़र्स को रीयल-टाइम अपडेट मिल सकें जैसे सड़क मरम्मत, डायवर्जन, रेस्ट स्टॉप्स और हाइवे सर्विसेज की जानकारी.

दोपहिया सवारों और मेट्रो यात्रियों के लिए नए फीचर

भारत में बड़ी संख्या में दोपहिया सवारों को ध्यान में रखते हुए, Google अब कस्टमाइज़ेबल Navatars जोड़ रहा है यानी बाइक सवार यूज़र्स अपने नेविगेशन आइकन को अपनी पसंद के रंग और स्टाइल में चुन सकेंगे. इसके अलावा, अब Maps पर फ्लाईओवर और जंक्शन के लिए वॉयस डायरेक्शन नौ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे जिससे ड्राइविंग और भी आसान होगी.

मेट्रो यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है Google अब Google Wallet इंटीग्रेशन ला रहा है. इससे आप मेट्रो टिकट्स सीधे Maps में सेव कर पाएंगे और स्टेशन पर जल्दी एक्सेस मिलेगा. यह फीचर दिल्ली, बेंगलुरु, कोच्चि, चेन्नई में पहले से काम कर रहा है और अब मुंबई में भी जल्द शुरू होगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

अब सेल्फी से पता चलेगी आपकी जैविक उम्र और सेहत का हाल, कैंसर मरीजों के लिए भी नई तकनीक

October 24, 2026

स्मार्ट रिंग सेहत का रखेगी पूरा ध्यान! Oura Ring 5 लॉन्च, जानें फीचर्स और कितनी है कीमत

October 23, 2026

ChatGPT का धांसू फीचर लॉन्च! अब आपकी पर्सनल बातचीत रहेगी प्राइवेट, कोई नहीं पढ़ पाएगा चैट

October 22, 2026

सर्दियों में AC से साफ होगी घर की हवा? जानें किस मोड पर चलाने से मिलेगा एयर प्यूरीफायर जैसा फायदा

October 21, 2026

Smart TV Privacy Tips: क्या स्मार्ट टीवी आपकी बातें सुन रहा है? प्राइवेसी के लिए तुरंत बंद करें ये फीचर्स

October 20, 2026

AI की सलाह पड़ सकती है भारी! इन 7 मामलों में कभी न लें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद

October 19, 2026
Editors Picks

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026

श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

October 24, 2026

छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

October 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

October 24, 2026

श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

October 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.