Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महादेव सट्टा ऐप केस में CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई और लोग फंस सकते हैं

November 4, 2026

बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में बवाल, जलती चिता के पास मिले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई; 3 लोगों पर FIR

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, November 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » TECH
TECH

भारत में Google Translate का अनोखा फीचर: वायर्ड और वायरलेस हेडफोन से पाएं रियल-टाइम अनुवाद

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 475
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Live Translation Feature: Google ने अपने Translate ऐप में ऐसा अपडेट पेश किया है जो किसी भी कंपनी के वायर्ड या वायरलेस हेडफोन को रियल-टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकता है. इस नए बीटा फीचर की मदद से यूजर्स सामने हो रही बातचीत का अनुवाद उसी वक्त अपने हेडफोन में सुन सकेंगे. खास बात यह है कि भारत उन शुरुआती देशों में शामिल है, जहां यह सुविधा दी जा रही है.

कैसे काम करता है रियल-टाइम हेडफोन ट्रांसलेशन

इस फीचर के जरिए आप किसी दूसरी भाषा में हो रही बातचीत, लेक्चर या कंटेंट को बिना सबटाइटल समझ पाएंगे. Translate ऐप में Live Translate विकल्प चुनते ही ऐप सामने से आ रही आवाज को तुरंत आपकी चुनी हुई भाषा में बदल देता है.

अनुवाद करते समय बोलने वाले के लहजे, उतार-चढ़ाव और रिदम को भी काफी हद तक बनाए रखा जाता है जिससे आवाज मशीन जैसी नहीं लगती. सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए किसी खास ब्रांड के हेडफोन की जरूरत नहीं है. आपके पास जो भी हेडफोन हैं, वे इस फीचर के साथ काम कर सकते हैं.

किन देशों और भाषाओं में मिल रही है सुविधा

फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए बीटा स्टेज में अमेरिका, मैक्सिको और भारत में शुरू किया गया है. इसमें 70 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट दिया जा रहा है. iPhone यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि Google ने 2026 में iOS और दूसरे देशों में विस्तार करने की योजना बताई है.

Gemini AI से अनुवाद हुआ और भी स्मार्ट

हेडफोन ट्रांसलेशन के साथ-साथ Google ने Translate ऐप में Gemini AI का इंटीग्रेशन भी शुरू किया है. यह नया AI सिस्टम शब्दों का सीधा अनुवाद करने के बजाय उनके मतलब और भाव को समझकर ट्रांसलेट करता है. इससे अनुवाद ज्यादा नेचुरल और बोलचाल जैसा लगता है. उदाहरण के तौर पर, अब किसी मुहावरे या भावनात्मक वाक्य का अनुवाद शब्द-दर-शब्द नहीं होगा बल्कि उसके असली अर्थ को ध्यान में रखकर किया जाएगा.

भारत में भी शुरू हुआ Gemini-पावर्ड Translate

Gemini आधारित यह स्मार्ट ट्रांसलेशन सिस्टम भारत और अमेरिका में उपलब्ध हो चुका है. फिलहाल यह अंग्रेजी से लगभग 20 भाषाओं के बीच काम करता है जिनमें स्पेनिश, चीनी, अरबी, जापानी और जर्मन जैसी भाषाएं शामिल हैं. यह सुविधा Android, iOS और वेब तीनों प्लेटफॉर्म पर मिलेगी.

भाषा सीखने वालों के लिए भी बड़ा अपडेट

Google ने Translate ऐप में भाषा सीखने वाले फीचर्स को भी मजबूत किया है. अब यह टूल 20 नए देशों में उपलब्ध होगा जिनमें भारत भी शामिल है. यूजर्स अपनी भाषा सुधारने के लिए उच्चारण अभ्यास, बोलने के टिप्स और रोजाना सीखने की स्ट्रीक जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सिस्टम थोड़ा-बहुत गेम जैसा अनुभव देता है जिससे लगातार सीखने की प्रेरणा बनी रहती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

क्या ठंड के कारण स्लो हो जाती है स्मार्टफोन की चार्जिंग? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये सच!

November 4, 2026

अब PF बैलेंस जानने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, WhatsApp पर देख सकेंगे 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन

November 3, 2026

अब जरूरी मेल नहीं होगा मिस! Gmail में ऐसे ऑन करें खास ईमेल का नोटिफिकेशन

November 2, 2026

एलन मस्क का बड़ा ऐलान: अब बिना बोले और बिना हाथ हिलाए सिर्फ सोचकर कर सकेंगे बात, दृष्टिहीनों को भी मिलेगी नई रोशनी

November 1, 2026

Android यूजर्स रहें सावधान! एक SMS से क्रैश हो सकता है आपका फोन, तुरंत करें ये काम

October 31, 2026

Apple का पहला टचस्क्रीन MacBook लॉन्च! दमदार फीचर्स के साथ जानें कीमत और खूबियां

October 30, 2026
Editors Picks

महादेव सट्टा ऐप केस में CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई और लोग फंस सकते हैं

November 4, 2026

बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में बवाल, जलती चिता के पास मिले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई; 3 लोगों पर FIR

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026

राज्योत्सव के मंच से अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला, SIR को लेकर दी खुली चुनौती

November 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

महादेव सट्टा ऐप केस में CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में कई और लोग फंस सकते हैं

November 4, 2026

बिलासपुर में श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र के शक में बवाल, जलती चिता के पास मिले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई; 3 लोगों पर FIR

November 4, 2026

महादेव सट्टा ऐप केस: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश, सुरक्षा सख्त

November 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.