Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

August 7, 2026

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

August 7, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, August 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Hanta Virus Outbreak: एक क्रूज से कई देशों तक पहुंचा खतरनाक हंतावायरस, जहाज पर भारत के 2 नागरिक भी मौजूद

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
RTE एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त 387 स्कूलों में नहीं आया एक भी आवेदन 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Hanta Virus Outbreak: अर्जेंटीना से रवाना हुए क्रूज शिप MV Hondius पर हंतावायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य महकमों की नींद उड़ा दी है. स्वास्थ्य अधिकारी अब उन यात्रियों की तलाश में खाक छान रहे हैं. दरअसल कुछ यात्री इस घातक बीमारी के पता चलने से पहले ही जहाज से उतर चुके थे. अब तक इस संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि पहली मौत के करीब दो हफ्ते बाद, 24 अप्रैल को एक-दो नहीं बल्कि 12 अलग-अलग देशों के दर्जनों यात्री बिना किसी ‘कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग’ के जहाज से उतर गए. अब ये यात्री दुनिया के किस कोने में हैं और किन-किन के संपर्क में आए हैं, यह पता लगाना स्वास्थ्य एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. इस जहाज पर भारत के दो नागरिक भी मौजूद थे. BBC के मुताबिक, शिप पर शुरू में 28 देशों के करीब 150 पैसेंजर और क्रू मेंबर सवार थे. इन देशों में फिलीपींस के 38 लोग, यूनाइटेड किंगडम के 31 लोग, यूनाइटेड स्टेट्स के 23 लोग, नीदरलैंड्स के 16 लोग, स्पेन के 14 लोग, जर्मनी के नौ लोग, कनाडा के छह लोग और भारत के दो क्रू मेंबर शामिल थे.

IPL Points Table: एलएसजी की जीत से प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, टॉप-4 के लिए बढ़ी टेंशन

कैसे आया होगा वायरस?

जांचकर्ताओं का मानना है कि इस पूरे फसाद की जड़ अर्जेंटीना का एक शहर हो सकता है. शक की सुई एक डच (नीदरलैंड्स) दंपत्ति पर टिकी है. वे क्रूज पर सवार होने से पहले अर्जेंटीना के दक्षिणी शहर उशुआइया में बर्ड-वॉचिंग (पक्षी देखने) के लिए गए थे. हंतावायरस आमतौर पर चूहों के मल-मूत्र या लार के संपर्क में आने से फैलता है. हालांकि, इस जहाज पर मिले वायरस को ‘एंडीज वायरस’ (Andes virus) बताया जा रहा है, जो दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. खतरनाक बात यह है कि एंडीज वायरस दुनिया का इकलौता ऐसा हंतावायरस माना जाता है जो इंसानों से इंसानों में फैल सकता है. अब तक पांच यात्रियों में इस विशेष वायरस की पुष्टि हो चुकी है.

तीन लोगों की गई जान

इस वायरस से अब तक एक डच दंपत्ति और एक जर्मन नागरिक की जान जा चुकी है. मौत का सिलसिला 11 अप्रैल को शुरू हुआ था जब पहले डच यात्री ने जहाज पर दम तोड़ा. उसकी पत्नी भी संक्रमित थी, जिसने दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया. तीसरी मौत एक जर्मन महिला की हुई, जिसका शव अभी भी जहाज पर ही है. जहाज के डॉक्टर समेत तीन अन्य लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें केप वर्डे के पास से एयरलिफ्ट कर यूरोप के विशेष अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

CG High Court : RTE एडमिशन पर हाईकोर्ट की सख्ती, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं; सरकार से मांगी रिपोर्ट

फ्लाइट अटेंडेंट की रिपोर्ट पर दुनिया की नजर

नीदरलैंड्स के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक फ्लाइट अटेंडेंट में हंतावायरस के लक्षण दिखे हैं. यह अटेंडेंट उस विमान में तैनात थी, जिसमें संक्रमित डच महिला ने सफर किया था. अगर इस फ्लाइट अटेंडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो यह इस बात का पहला सबूत होगा कि वायरस जहाज से बाहर भी पैर पसार चुका है. वहीं, फ्रांस में भी एक व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस खुद इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जहाज के कप्तान के संपर्क में हैं. फिलहाल ‘एमवी होंडियस’ नाम का यह जहाज स्पेन के कैनरी द्वीप की ओर बढ़ रहा है, जिसमें 140 से ज्यादा यात्री और क्रू सदस्य सवार हैं. अर्जेंटीना में पिछले साल भी हंतावायरस से 28 मौतें हुई थीं, जो सामान्य से कहीं ज्यादा थीं, जिससे इस खतरे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

August 7, 2026

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

August 7, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

August 7, 2026

CG Crime News: घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला पर किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

August 7, 2026

अंधेरी रात में गरजी Agni-4: DRDO ने किया सफल टेस्ट, 4000 KM तक मारक क्षमता से बढ़ी भारत की ताकत

August 7, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

August 7, 2026

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

August 7, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

August 7, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

August 7, 2026

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

August 7, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.