Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

November 1, 2026

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

November 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, November 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

Womens Asia Cup T20: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास! एशिया कप जीतकर तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 131
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Womens Asia Cup T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वुमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया है। उनकी कप्तानी में भारत ने चौथी बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती है। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत ने इस मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है।

Riya Talukder Goswami Case: पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने के आरोपी पति की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदने के बाद हुआ हादसा

मिताली राज का रिकॉर्ड टूटा

हरमनप्रीत कौर से पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था। मिताली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 बार एशिया कप का खिताब जीता था। अब हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।

हरमनप्रीत के अलावा श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू और बांग्लादेश की सलमा खातून भी अपनी टीमों को एशिया कप चैंपियन बना चुकी हैं। दोनों कप्तानों ने एक-एक बार अपनी टीम को खिताब दिलाया है।

भारत ने इससे पहले 2012, 2016 और 2022 में टी20 एशिया कप की ट्रॉफी जीती थी। अब 2026 में खिताब जीतकर भारत ने अपनी ट्रॉफियों की संख्या 8 कर ली है।

फाइनल में नहीं चला हरमनप्रीत का बल्ला

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए और एक चौका लगाया।

हालांकि, इससे पहले टूर्नामेंट में उन्होंने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत 24 रन बनाकर नाबाद रही थीं, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने नाबाद 18 रन बनाए थे।

शेफाली और मंधाना ने दिलाई मजबूत शुरुआत

फाइनल में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत शानदार रही। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की शानदार साझेदारी की।

शेफाली वर्मा ने 68 रन की पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए। दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

Raipur Non Veg Ban: गणेश चतुर्थी समेत पांच प्रमुख पर्वों पर बड़ा फैसला, रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक

111 रन पर सिमटी श्रीलंका की टीम

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। महज 4 रन के स्कोर पर उसे पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने पारी को संभालने की कोशिश की और टीम के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचाया।

मुकाबले का रुख 10वें ओवर में उस समय पूरी तरह बदल गया, जब दीप्ति शर्मा ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर श्रीलंका पर दबाव बढ़ा दिया। इसके बाद श्री चरणी और शेफाली वर्मा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया।

लगातार गिरते विकेटों के कारण श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 72 रनों से मुकाबला जीतकर 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साथ ही हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा एशिया कप खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

November 1, 2026

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

November 1, 2026

राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी की शुभकामनाएं, बोले- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर बढ़ रहा प्रदेश

November 1, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया साइक्लोन का खतरा, 3-4 नवंबर को भारी बारिश के आसार

November 1, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

November 1, 2026

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

November 1, 2026

राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री

November 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

November 1, 2026

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

November 1, 2026

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

November 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.