Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, May 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

‘वह बहुत दबाव में रहते हैं…’ क्या सच में घमंडी हैं Kapil Sharma? राजीव ठाकुर ने बताई अंदर की बात

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 143
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

टीवी पर लोगों का मनोरंजन करने के बाद ओटीटी पर भी कपिल शर्मा के शो को दर्शकों का प्यार मिला। नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के दो सीजन आ चुके हैं और हाल ही में तीसेर सीजन का ऐलान भी किया जा चुका है। ओटीटी पर आने वाले शो में सुनील ग्रोवर की वापसी हुई। जी हां, झगड़े के चलते उन्होंने कपिल के कॉमेडी शो से खुद को अलग कर लिया था।  इस बीच कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने कपिल शर्मा पर घमंडी होने के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ कपिल के झगड़े के बारे में भी खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि तमाम आरोपों पर राजीव का क्या कहना है।

घमंडी होने के आरोपों पर राजीव ने किया कपिल का बचाव

आमतौर पर पैसा और फेम मिलने के बाद सेलेब्स में घमंड आ जाता है और इस बात को कई पॉपुलर सितारे कबूल भी चुके हैं। कॉमेडी की दुनिया में लोगों के दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा पर भी घमंडी होने का आरोप लगाया जाता है। इतना ही नहीं, शो के अन्य कलाकारों के साथ हुए झगड़े की वजह भी कपिल के घमंड को माना जाता है। हालांकि, अब इस तरह के तमाम आरोपों पर राजीव ठाकुर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उनका बचाव किया है।

कपिल के घमंडी होने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव ने कहा,

वह बहुत दबाव में रहते हैं, लेकिन लोग इस बात को समझ नहीं पाते हैं। आखिर कोई कैसे 2-2.5 घंटे लंबी स्क्रिप्ट को याद रख सकता है? उन्होंने कभी अपने काम में गलती नहीं की है। वह हर एंट्री पर कुछ नया पंच जोड़ने की कोशिश में रहते हैं। शो में परफॉर्म करने के साथ ही, वह गेस्ट का स्वागत करते हैं। मेहमानों को अच्छा महसूस कराना भी उनकी जिम्मेदारी होती है।

उनके अंदर घमंड नहीं है। अगर मैं उनके जितना सफल हो जाऊं, तो शायद सफलता को सही से संभाल नहीं पाऊं, लेकिन कपिल इसे बखूबी संभालने का हुनर रखते हैं। मेरे पास उनकी सफलता का 5 प्रतिशत भी नहीं है, फिर भी कई बार अपने प्रशंसकों से परेशान हो जाता हूं, लेकिन कपिल को देखिए, वह अपने फैंस से हमेशा अच्छे से मिलते हैं।

कपिल और सुनील के झगड़े पर राजीव ने क्या कहा?

किपल शर्मा ने कॉमेडी शो के तीसरे सीजन के घोषणा इवेंट में सुनील के साथ अपने झगड़े पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी। इससे पहले भी कई बार वह इस पर रिएक्ट कर चुके हैं। अब राजीवन ने भी कपिल और सुनील के बीच की नाराजगी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि झगड़े किसके बीच नहीं होते? अगर उनका झगड़ा इतना बड़ा होता, तो क्या वे दोनों फिर से एक साथ काम कर पाते। पैसा किसी को भी साथ काम करने के लिए तैयार कर सकता है, लेकिन हमारे सेट पर जो माहौल होता है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि सभी एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं।

शो के सीजन 3 में नजर आएंगे राजीव

राजीव ठाकुर के काम को लेकर बात करें तो वह जल्द ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन में नजर आएंगे। इसमें कपिल शर्मा, किकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। शो का तीसरा सीजन भी नेटफ्लिक्स पर आएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Diljit Dosanjh : ‘मैं पहले ही इस दुनिया से जा चुका हूं’, दिलजीत सिंह की बात सुनकर डरे फैन, खचाखच भरे स्टेडियम में बोले- ‘मौत से नहीं डरता’

May 4, 2026

7 IVF फेल और मिसकैरेज के दर्द के बाद फेमस एक्ट्रेस अब बनेगी मां, अपनाया अलग तरीका, फैंस को दी खुशखबरी…

May 1, 2026

Neha Dhupia: ‘भगवान का शुक्र है कि मैं प्रेग्नेंट हो गई’, शादी से पहले हुई प्रेग्नेंसी पर ये क्या बोल गईं नेहा धूपिया

April 30, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026

Amitabh Bachchan ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन, बाबूजी- मां की जुड़ी थीं यादें

April 26, 2026

TRP रेस में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का जलवा कायम, YRKKH ने पकड़ी रफ्तार, अनुपमा ने मारी बाजी

April 24, 2026
Editors Picks

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026

IPL 2026: बोर्ड टॉपर्स के लिए बड़ा तोहफा… 10 मई को रायपुर में लाइव देखेंगे RCB vs MI मुकाबला

May 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

मिडिल ईस्ट में फिर भड़क सकता है युद्ध! सख्त हुए ट्रंप, कहा ‘ईरान ने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई’

May 4, 2026

IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानिए कब होगा महामुकाबला

May 4, 2026

लंबित मामलों के निपटारे का मौका—दिल्ली में National Lok Adalat इस तारीख को, 7 जगहों पर लगेगी अदालत

May 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.